Hindi News

20 अप्रैल को वैशाख माह की मनाई जाएगी कालाष्टमी, इन शुभ योगों का हो रहा निर्माण

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मान्यता है कि जिन्हें मनचाहा वरदान चाहिए होता है, वह कालाष्टमी का व्रत रखते हैं, जिससे उनकी सारी पर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा, जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
20 अप्रैल को वैशाख माह की मनाई जाएगी कालाष्टमी, इन शुभ योगों का हो रहा निर्माण

सनातन धर्म में एक से बढ़कर एक त्यौहार मनाए जाते हैं। कुछ त्यौहार ऐसे होते हैं, जिसे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, तो कुछ त्यौहार ऐसे भी होते हैं, जो स्थानीय क्षेत्र में मनाते हैं। इन सभी का अपना अलग-अलग महत्व और पौराणिक कथाएं होती है। इनमें से एक कालाष्टमी भी है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दौरान भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा अर्चना की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि जिन्हें मनचाहा वरदान चाहिए होता है, वह कालाष्टमी का व्रत रखते हैं, जिससे उनकी सारी पर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा, जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को शाम 7:00 बजे वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 21 अप्रैल को शाम 6:58 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 20 अप्रैल को वैशाख माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी। जिनकी पूजा निशा कल में होती है। जिसका शुभ मुहूर्त देर रात 11:58 से लेकर रात 12:42 तक है।

योगों का हो रहा निर्माण

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस बार कालाष्टमी पर कई सारे शुभ लोगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें सिद्धि और शिववास का सहयोग शामिल है। शिववास योग शाम 7:00 बजे से बन रहा है। इस दौरान माता पार्वती और महादेव की विधि विधान पर वक्त पूजा अर्चना करने से जातकों को मनचाहा वरदान मिलेगा। वहीं, सिद्ध योग से शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।

इन चीजों का करें दान

इस खास अवसर पर सफेद चीज, दूध, दही, श्रृंगार के समान, अन्न और धन, फल, आदि का दान सहित काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप मिठाई भी जरूरतमंद और गरीबों में दान कर सकते हैं। ऐसा करना सनातन धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इससे असीम फलों की प्राप्ती होती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews