कामदा एकादशी के साथ होगी अप्रैल की शुरुआत, पूरी होगी हर मनोकामना, आजमाएं ये 5 उपाय

कामदा एकादशी के साथ होगी अप्रैल की शुरुआत, पूरी होगी हर मनोकामना, आजमाएं ये 5 उपाय

Kamada Ekadashi 2023: हिंदू मान्यताओं में एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को “कामदा एकादशी” के नाम से जाना जाता है। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को पड़ रहा। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ कुछ उपायों आजमाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और सफलता के द्वार खुलते हैं। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में यहां बताया गया है।

पीपल पेड़ के उपाय

  • पीपल के 5 पत्ते लेकर उस पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर नारायण के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
  • कामदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन 11 बार परिक्रमा करके कच्चे सूत को एक परिक्रमा के साथ पीपल से बांध के चलें। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

शंख का उपाय

भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए मंदिर में रखे शंख में जल भरकर पूरे घर में छिड़काव करें। तुलसी के पौधे पर भी इस जल को अर्पित करें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

हल्दी का उपाय

पीले रंग के वस्त्र में 7 हल्दी की गांठ बांधकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर उस गांठ वाले कपड़े को तिजोरी में रख दें।  कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धन वृद्धि होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

खुलेंगे सफलता के द्वार

करियर में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए कामदा एकादशी के दिन “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का जाप 108 बार करें। हर मंत्र के जाप पर भगवान विष्णु के चरणों में 1 गेंदे का फूल अर्पित करें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews