कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, ये उपाय बना देगा धनवान

माता लक्ष्मी व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करती हैं। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताते हैं, जिससे आप स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति कर सकते हैं।
Kamalgatta Mala Benefits

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। ऐसा कहते हैं माता लक्ष्मी जिससे प्रसन्न रहती हैं, उसके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में माता लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहे तो उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमलगट्टे की माला को बहुत शुभ माना गया है। यह माला बहुत ही चमत्कारी और असरदार होती है। माता लक्ष्मी की पूजा में इसका उपयोग अचूक उपाय माना जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।

क्यों खास है कमलगट्टे की माला

कमल का फूल माता लक्ष्मी के सबसे प्रिय आसन में से एक है। कमलगट्टा कमल के फूल का बीज होता है। ऐसा कहते हैं कि इसमें भरपूर सकारात्मक ऊर्जा होती है। जो सारी नकारात्मकता को दूर कर धन आगमन के रास्ते खोल देती है। शुक्रवार या पूर्णिमा और खासकर दिवाली पर इसका उपयोग अच्छा माना गया है।

कैसे करें तैयार

पूजा करने के लिए हमेशा सिद्ध की हुई माला का उपयोग करना चाहिए। इस माल में 100 या 108 दाने होने चाहिए। आपको बुधवार के दिन इस माला को साफ पानी से धोने के बाद कच्चे दूध और आखिर में दोबारा साफ पानी से धोना चाहिए। इसके बाद इसे पोंछ कर केसर का तिलक लगाए और गुलाब इत्र अर्पित करें।

कैसे करें आराधना

अब आपको माता लक्ष्मी की तस्वीर या फिर प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाना होगा। अब हाथ में थोड़ा सा जल लेकर माता के सामने अपनी मनोकामना पूरी होने का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए मंत्र का जाप करें।

इन नियमों का करें पालन

इतना याद रखें कि इस मंत्र को आप तभी सिद्ध कर पाएंगे जब आप इसे 10000 जाप कर लेंगे।

जाप पूरे होने के बाद आपको यह माल खुद नहीं पहनी है बल्कि से माता लक्ष्मी की मूर्ति या फिर तस्वीर को पहना देना है।

अगर आपने एक बात माता को माला पहना दी है तो दोबारा उसे जाप के लिए उपयोग ना करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews