करवा चौथ पर पत्नी को दिए ये गिफ्ट चमका देंगे भाग्य, सुखी बना रहेगा वैवाहिक जीवन

सुहागन महिलाओं के बीच करवा चौथ का व्रत बहुत प्रसिद्ध है। यह ऐसा व्रत होता है जो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। चलिए जान लेते हैं की पत्नी को कौन सा गिफ्ट देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Karwa Chauth 2025

करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) एक ऐसा व्रत है जो सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर साल यह व्रत किया जाता है। इस साली से 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए हर सुहागन महिला ये व्रत रखती है।

करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन करवा माता की पूजन अर्चन और चांद को अर्घ्य देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन किया गया व्रत पति की आयु लंबी करता है और जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए इस दिन का मुहूर्त और पत्नी को कौन से गिफ्ट दें जो आपके भाग्य के द्वार खोल देंगे जान लेते हैं।

करवा चौथ के मुहूर्त (Karwa Chauth 2025)

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार 9 अक्टूबर को 10:54 पर शुरू हो रही है। इसका समापन 10 अक्टूबर शाम 7:38 पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक लिए व्रत शुक्रवार 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो पूजन का समय शाम 5:57 से 7:11 तक है। चंद्रोदय रात 8:13 पर होगा जिसके बाद आप अर्घ्य दे सकते हैं।

पत्नी को दें ये गिफ्ट

करवा चौथ के मौके पर अगर आप अपनी पत्नी को कोई उपहार देना चाहते हैं तो सोने चांदी से बनी ज्वेलरी अच्छी रहेगी। आप अंगूठी, बिछिया, पायल, चैन जैसी कोई भी चीज़ अपनी पत्नी को दे सकते हैं। इसके अलावा सुगंधित फूल या इत्र भी काफी के तौर पर दिया जा सकता है। इन सभी चीजों को शुभ उपहार के तौर पर देखा जाता है, जो जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं।

मिलेंगे शुभ परिणाम

अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को कोई खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो लाल गुलाबी रंग का चुनाव कर सकते हैं। लाल वैसे भी सुहाग का रंग है इसलिए इस दिन इसका उपयोग बहुत शुभ माना गया है। काले रंग का इस्तेमाल करने से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा। जो चीज हमने आपको गिफ्ट के तौर पर बताई है अगर वह आप अपनी पत्नी को देते हैं तो आपका वैवाहिक जीवन सुखी बना रहेगा। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और प्रेम मजबूत होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews