S से रखें बेटी के ये खूबसूरत नाम, सुंदरता के साथ तेजतर्रार होगा व्यक्तित्व

Baby names

Baby Name: जीवन में नन्हे मेहमान का आगमन पूरे घर को खुशियों से भरकर रख देता है। जब नन्हे कदमों की आहट घर में सुनाई देती है तो ऐसा लगता है मानो दिल में किसी ने गहरी जगह बना ली है। हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेस्ट से बेस्ट नाम ढूंढते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कहा जाता है कि नाम व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है इसलिए इसका परफेक्ट होना जरूरी है।

अगर आपके घर लक्ष्मी स्वरूप कन्या ने जन्म लिया है और आप उसके लिए कोई शानदार और मॉडर्न सा नाम ढूंढ रहे हैं। साथ ही साथ अगर आपकी बच्ची का नाम S से निकला है तो हम आपको कुछ खूबसूरत से नाम बताते हैं, जो बेटी के लिए परफेक्ट रहेंगे।

साची

ये नाम बेटी के लिए बहुत खूबसूरत लगेगा,इसका अर्थ सत्य होता है। इसके अलावा आग को भी साची कहा जाता है। यह नाम बच्ची को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखेगा।

सोनिका

नन्ही सी परी के लिए यह नाम बहुत सुंदर लगने वाला है। इस नाम के जातक बहुत ही सुंदर होते हैं। इसका अर्थ भी सबसे सुंदर और सुनहरे रंग का होता है।

सुचेता

यह बहुत ही यूनिक और शानदार नाम है। इस का अर्थ बुद्धिमान, सुंदर मन और बौद्धिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति होता है। इस नाम की लड़कियां तेज तर्रार होती हैं और जीवन में सफलता हासिल करती हैं।

शनाया

यह बहुत ही क्यूट और यूनिक नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। जो लोग खूब ख्याति प्राप्त करते हैं, जिनमें विशेष योग्यताएं होती हैं, उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। सूर्य की पहली किरण को भी इस नाम से पहचाना जाता है।

श्वेता

श्वेता वैसे तो काफी पुराना नाम है लेकिन इसका अर्थ शुद्ध और सफेद होता है जो बच्चे को देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस नाम की लड़कियां हमेशा हर क्षेत्र में रोशनी की तरह चमचमाती हैं।

सुष्मिता

सुष्मिता एक खूबसूरत नाम है जो बेटी को देने के लिए परफेक्ट होगा। जिन लोगों की मुस्कान सबसे सुंदर होती है उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। इस नाम की लड़कियां काफी ऊर्जावान और बेहतरीन स्वभाव की होती हैं।

सोनाली

लड़कियों के लिए यह नाम बहुत ही सुंदर लगेगा सोनाली उन्हें कहा जाता है जो सोने की तरह चमकते हैं। अगर आप अपनी बेटी को यह नाम देंगे तो वह भी हमेशा स्वर्ग की तरह चमकती रहेगी।

शिल्पा

शिल्पा वैसे तो बहुत पुराना नाम है लेकिन अगर आप कुछ यूनिक और अच्छा नाम चाहते हैं तो इस बेटी को दिया जा सकता है। शिल्पा एक अलग-अलग रंगों से भरे हुए पत्थर को कहा जाता है जो काफी नायाब होता है।

शमिता

शमिता बहुत ही खूबसूरत और शानदार नाम है। इस नाम का अर्थ शांत और अनुशासित व्यक्ति होता है। बच्ची के जीवन पर यह नाम अपने अर्थ की तरह ही प्रभाव डालेगा।

संध्या

संध्या बहुत ही आकर्षक और सुंदर नाम है। शाम के समय जब गोधूलि बेला पड़ती है, उसे संध्या कहा जाता है। ढलते सूरज का समय भी संध्या काल कहलाता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews