Hindi News

आज से हो रही है खरमास की शुरुआत, इन कामों से बनाएं दूरी, वरना भुगतना पड़ सकता है नुकसान

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
Kharmas 2024: आज से खरमास की शुरुआत हो चुकी है, इस अवधि के दौरान ऐसे कई कार्य होते हैं, जिन्हें करने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में इन कामों को करने से नकारात्मक फल मिल सकता है।
आज से हो रही है खरमास की शुरुआत, इन कामों से बनाएं दूरी, वरना भुगतना पड़ सकता है नुकसान

Kharmas 2024: सनातन धर्म में जब भी कुछ शुभ कार्य किया जाता है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। फिर चाहे घर बनवाना हो, शादी-विवाह करना हो, मुंडन करना हो या फिर कोई समान ही क्यों ना खरीदना हो, इन सभी कामों के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। लेकिन एक अवधि ऐसी भी आती है जब इन सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

इस अवधि को खरमास कहा जाता है। जिसे धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अशुभ माना जाता है। खरमास की अवधि को धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि, इस अवधि के दौरान भगवान विष्णु का पूजा-पाठ, भजन कीर्तन और दान पुण्य किया जा सकता है। चलिए जानते हैं, इस साल खरमास कब से लग रहा है।

कब लगता है खरमास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इसी धनु संक्रांति कहा जाता है। पूरे साल भर में 12 सक्रांतियां होती हैं, जिनमें सूर्य देव हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2024 में खरमास 15 दिसंबर यानी कि आज से शुरू हो रहा है और यह 14 जनवरी तक रहेगा।

खरमास में कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए

  • इस दौरान शादी विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी प्रकार के मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों का फल शुभ नहीं मिलता है, व्यक्ति को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह सारे मांगलिक कार्य इस अवधि के दौरान नहीं करने चाहिए।
  • अगर आप अपने मकान का निर्माण करने जा रहे हैं, तो आपको खरमास का महीना छोड़ देना चाहिए। खरमास के दिनों में घर का निर्माण करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में किए गए कार्य शुभ फल नहीं देते हैं।
  • खरमास की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। जैसे कि अगर आप नया व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं, तो इस अवधि के दौरान यह अशुभ माना जाएगा। इसलिए यह समय किसी नए प्रोजेक्ट, डील या निवेश के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews