अंक शास्त्र से जानें इन 4 जन्मांक के लिए कौन है बेस्ट पार्टनर, कैसी रहती है मैरिड लाइफ

राशि की तरह जन्मतिथि भी हमें हमारे जीवन में भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी देने का काम करती है। आज हम आपको जन्मांक के आधार पर बेस्ट पार्टनर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Numerology: जिस तरह से हमारे जीवन में राशियों का बहुत अधिक महत्व है। इस तरह से अंकों का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। अंको की सहायता से हम अपने जीवन और भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी पता कर सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर राशियां हमें हमारे व्यक्तित्व से लेकर भविष्य सभी की जानकारी देती है। अंक भी कुछ इसी तरह का काम करते हैं।

अंकों के माध्यम से ज्योतिष में जो गणना होती है, वह अंक शास्त्र से की जाती है। अंक शास्त्र में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है जिनका संबंध ग्रह से होता है। हमारी जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर हम आसानी से सब कुछ पता कर सकते हैं। जन्मतिथि से हम जो अंक प्राप्त करते हैं वो जन्मांक और मूलांक कहलाते हैं। चलिए आज इन्ही की सहायता से आपको बताते हैं कि किस जन्मांक के लोगों की किन लोगों के साथ बनती है।

जन्मांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक एक कहलाता है। इन लोगों को अपने जीवन में दो, चार और सात जन्म अंक के लोगों की जरूरत होती है। दरअसल इन लोगों के साथ इनका भावनात्मक संतुलन अच्छा होता है।

जन्मांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 2 कहलाता है। इन लोगों की एक, चार और आठ जन्मांक के लोगों से बहुत अच्छी बनती है। ये अगर पार्टनर बन जाए तो बहुत खुशहाली से जीवन गुजारते हैं।

जन्मांक 3

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 3 कहलाता है। इन लोगों की 5, 6 और 9 नंबर वालों से बहुत अच्छी बनती है। यह दोस्त बने तो भी बेहतर होता है और अगर पार्टनर बने तो एक दूसरे का हमेशा ख्याल रखते हैं।

जन्मांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 4 कहलाता है। इन लोगों की 1, 2 और 7 जन्मांक के लोगों के साथ बहुत अच्छी बनती है। यह काफी संवेदनशील और प्रेरणादायक किस्म के होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews