Vivah Muhurat 2024: जानें इस साल कितने दिन बजेंगी शादी की शहनाई, अप्रैल से लेकर दिसंबर तक किस दिन रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024: जानें इस साल कितने दिन बजेंगी शादी की शहनाई, अप्रैल से लेकर दिसंबर तक किस दिन रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024: खरमास के समाप्त होने के बाद, अप्रैल माह में शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। मार्च के 14 तारीख से शुरू होने वाले खरमास के बाद, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा, जिससे विवाह के कार्य आरंभ होंगे। हालांकि अप्रैल में कुछ दिनों तक ही विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जैसे की 18 अप्रैल, 19 और 20 अप्रैल को शुभ मुहूर्त रहने वाला हैं। दरअसल खरमास चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 अप्रैल को समाप्त हो रहा हैं। इसके बाद सूर्य खरमास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बाहर आएंगे।

18 अप्रैल से लेकर तो 22 अप्रैल के बीच:

ज्योतिषों के मुताबिक, 18 अप्रैल से लेकर तो 22 अप्रैल के बीच शादी विवाह के कई शुभ योग बन रहे हैं। इस समय में विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन इसके बाद, 23 अप्रैल को शुक्र ग्रह का वापसी गति में होने से विवाह समारोह में विलंब आ जाएगा। विवाह कार्यों के लिए शुक्र ग्रह की सकारात्मक स्थिति महत्वपूर्ण है। 23 अप्रैल से लेकर 30 जून तक शुक्र ग्रह की पूर्वगामी गति रहेगी, जिससे विवाह समारोह में रुकावट और विलंब आ सकता है।

अप्रैल में शुभ विवाह के मुहूर्त की जानकारी:

अप्रैल के महीने में विवाह कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं। 13 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक, विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त दिखाई दे रहे हैं। इनमें से खास तौर पर 18 अप्रैल, 19 और 20 अप्रैल को विवाह के योग बन रहे हैं, जो कि बेहद शुभ माने जाते हैं। हालांकि, इन दिनों के बाद, शुक्र ग्रह का अस्त होने से अगले दो महीने तक शादी की शहनाई नहीं बजेगी।

जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त का विवरण:

30 जून को, शुक्र ग्रह उच्च स्थान पर आएगा और इसके बाद, 9 जुलाई से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। जुलाई माह में 9, 11, 12, 13, 14, और 15 जुलाई को विवाह के लिए शुभ योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद, विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर और दिसंबर में शुरू होगें। साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त होंगे। इनकी शुरुआत 12 नवंबर से फिर से हो जाएगी। इसके बाद, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिसंबर में, विवाह के 6 शुभ मुहूर्त होंगे। इनकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी और 5, 9, 10, 14, और 15 तक रहेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews