जानिए किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार? 18 या 19 कौनसी तारीख है सही? पढ़ें यह खबर

इस वर्ष रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम की स्थिति देखी जा रही है। आइए इस खबर में जानते हैं कि इस साल राखी बांधने का सही दिन और समय क्या है, ताकि आप सही समय पर अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकें।
raksha bandhan

रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। दरअसल हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस वर्ष रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम की स्थिति देखी जा रही है। बता दें कि 2024 में रक्षाबंधन 18 या 19 अगस्त, दोनों ही तारीखों में मनाए जाने की संभावना है। आइए इस खबर में जानते हैं कि इस साल राखी बांधने का सही दिन और समय क्या है, ताकि आप सही समय पर अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकें।

दरअसल इस साल श्रावण पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होकर 19 अगस्त की रात 11:55 बजे तक रहेगी। वहीं ज्योतिषाचार्यों और पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा का प्रभाव दोनों ही दिन रहेगा, जिससे रक्षाबंधन की सही तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए सही मुहूर्त का चयन करना जरूरी होता है, इसलिए रक्षाबंधन के दिन को लेकर विचार-विमर्श सभी दूर चल रहा है।

जानिए किस दिन होगा रक्षाबंधन

हालांकि पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त की रात से आरंभ हो रही है, लेकिन अधिकतर ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 19 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी। इसी कारण, ज्योतिष विशेषज्ञों ने रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाने की सलाह दी है। इस दिन को चुनने का मुख्य कारण यह भी है कि 19 अगस्त को शुभ मुहूर्त उपलब्ध है, जो रक्षाबंधन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

बता दें कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बेहद अहम होता है। इस वर्ष 19 अगस्त को राखी बांधने का उत्तम समय दोपहर 1:30 बजे से रात 9:07 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इस अवधि की खासियत यह है कि इसमें भद्रा काल नहीं होगा, जो शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है। भद्रा काल में शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, इसलिए राखी बांधने के लिए इस समय को आदर्श माना गया है।

दरअसल रक्षाबंधन का त्योहार केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और संरक्षण के बंधन को मजबूत करता है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु और समृद्धि की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहन की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेता है।

(Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews