Hindi News

विवाह में आ रही है बाधा? लाल किताब के इन उपायों से करें दूर, जल्द होगी शादी

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:
विवाह में आ रही है बाधा? लाल किताब के इन उपायों से करें दूर, जल्द होगी शादी

Lal Kitab Upay : लाल किताब एक ऐसी विधा जो ज्योतिष शास्त्र में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस किताब में जीवन की सभी परेशानियों का हल बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में काफी ज्यादा परेशान है और वह लगातार धन हानि और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के साथ विवाह संबंधी समस्याओं से परेशान है तो वो भी लाल किताब में बताए गए उपायों को कर के उन समस्याओं से छुटकारा पा सकता है।

जी हां, लाल किताब में कई उपाय और टोटके बताए गए है जो सभी समस्याओं को 24 घंटों में दूर करने के लिए कारगर माने जाते हैं। आज हम आपको विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को कर के आप विवाह में आ रही बाध को दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये उपाय जल्द असर दिखाते हैं।

ये है Lal Kitab के चमत्कारी उपाय

कुंडली में ऐसे कई योग होते हैं जो व्यक्ति को जीवन में कई सुख से वंचित कर देते हैं। उनके हर कार्य में बाधा बनते हैं। इतना ही नहीं शादी में बाधा आने लगती है। इस वजह से रिश्ते बन नहीं पाते हैं या मनचाहे रिश्तों का तो जैसे आकाल ही पड़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और शीघ्र विवाह करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं –

  • सोमवार को 1200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर कच्चे दूध का अगर आप दान करेंगे तो आपको जल्द असर देखने को मिलेगा। ये उपाय आपको तब तक करना है जब तक आपका विवाह ना हो।
  • कहा जाता है अगर किसी कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो उसे किसी कन्या की शादी में जाकर दुल्हन के हाथों से अपने हाथ पर थोड़ी मेहंदी लगवा लेना चाहिए ऐसा करने से जल्द विवाह हो जाता है।
  • विवाह वार्ता के लिए घर आए अतिथियों को इस प्रकार बैठाएं कि उनका मुख घर में अंदर की ओर हो, उन्हें द्वार दिखाई न दे। ऐसा करने से भी जल्द विवाह हो जाता है।
  • कन्या के विवाह की चर्चा करने उसके घर के लोग जब भी किसी रिश्तेदार के वह जाए तो कन्या खुले बालों को रखें और लाल वस्त्र धारण करें। साथ ही उस कन्या को मिठाई खिला कर घर से विदा करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह की चर्चा सफल होगी।
  • पूर्णिमा को वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से विवाह बाधा दूर होती है। साथ ही रिश्ते आने लगते हैं।
  • शिव-पार्वती का पूजन करने से भी विवाह की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इसके लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर विधिवत पूजन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

 

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews