बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं शानदार और यूनिक नाम, यहां देखें लिस्ट

baby name

Baby Name: घर में नन्हे मेहमान का आगमन सभी लोगों की जिंदगी को बदल कर रख देता है। घर में जहां पहले सभी चीज सभी लोग अपने हिसाब से करते थे। वहां अब सब कुछ बच्चों के हिसाब से किया जाने लगता है। हर माता-पिता और पूरा परिवार बच्चों को सब कुछ बेहतर देना चाहते हैं और उनमें बच्चे का नाम भी सबसे महत्वपूर्ण होता है। नामकरण विधि काफी खास मानी जाती है और इसे धार्मिक मान्यताओं और परंपरा के मुताबिक पूरा किया जाता है।

नामकरण विधि के दौरान पूजन, पाठ, मान्यता, परंपरा तो सब निभाते हैं, लेकिन बच्चे के नाम पर काफी विचार विमर्श किया जाता है। सभी सोच में रहते हैं कि वह अपने बच्चों को ऐसा कौन सा अच्छा और बेहतरीन नाम दें जो औरों से अलग भी हो और उसके व्यक्तित्व पर अच्छा प्रभाव डालें।

अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को वह नाम देना चाहते हैं जो ज्यादा लोगों ने उपयोग न किया हो और पॉपुलर ना हो। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ शानदार मॉडर्न और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ आईडिया देते हैं।

लड़की के लिए नाम

केया

बहुत ही यूनिक और मॉडर्न है और बेटी के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का मतलब गुलाब होता है, जो फूलों की तरह नाजुक बेटी के लिए शानदार है।

रेवा

रेवा के लिए बहुत ही छोटा और खूबसूरत नाम। भारत में इस नाम की एक प्रसिद्ध नदी भी है। अपनी बेटी को यह नाम देने का मतलब है कि वह हमेशा आगे बढ़ती रहेगी।

इस्मा

यह नाम बहुत ही ज्यादा यूनिक है और अब तक आपने ज्यादा देखा या सुना नहीं होगा। इसका अर्थ शिकायत न करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने जीवन की हर परिस्थिति में खुलकर जीते हैं। बेटी के लिए यह अच्छा नाम है।

लड़के के नाम

अदीर

यह बहुत ही यूनिक और शानदार नाम है और इस पर बेटे का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का मतलब महान होता है, जो बिल्कुल परफेक्ट है।

इवर

बेटे को देने के लिए यह बहुत ही यूनिक और शानदार नाम है। इस नाम का मतलब ताकतवर और बहादुर होता है और बच्चे में भी वैसे ही गुण आते हैं।

जोविन

यह नाम बेटे के लिए बहुत ही खूबसूरत लगेगा। इस नाम का अर्थ युग होता है। अगर आप अपने बेटे को भाग्यशाली भविष्य देना चाहते हैं, तो यह नाम चुन सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews