बच्चों को दें प्रकृति से जुड़े ये प्यारे नाम, कोमल और आकर्षक बनेगा व्यक्तित्व

baby names

Baby Name: जीवन में बच्चों का आगमन परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है। खिलखिलाती हुई हंसी और नन्हे कदमों की आहट घर में होती है तो हर तरफ उमंग छा जाती है। बच्चे हर घर की रौनक होते हैं और परिवार के सदस्यों के जीवन का सबसे अनमोल तोहफा कहलाते हैं।

जब भी बच्चों के नामकरण की बारी आती है कुछ ऐसे नाम चुने जाते हैं जो उनके अंदर अच्छे गुणों का विकास करें। सभी चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे चलकर एक मेहनती और सफल इंसान बने और उसे पूरी दुनिया उसे सम्मान दे। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कोई बेस्ट नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपको नेचर से जुड़े हुए कुछ खूबसूरत नाम बताते हैं।

अधीरा

यह बहुत ही प्यार और सुंदर सा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ रोशनी होता है जो आपकी बच्ची के जीवन में बेहतर भविष्य की रोशनी लेकर आएगा।

आदित्य

यह एक खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। सूरज और सूर्य को इसी नाम से पहचाना जाता है। यह नाम आपके बच्चे को सूरज की तरह ऊर्जावान बनाएगा।

अहान

यह एक यूनिक नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। बोलने और सुनने में यह काफी प्यार भी लगेगा। इस नाम का अर्थ दिन होता है।

आरुषि

ये एक ब्यूटीफुल नाम है जो बच्चे के लिए चुन सकते हैं। सूर्य की पहली किरण को आरुषि कहा जाता है।

अंशुल

यह बेटे के लिए एक परफेक्ट नाम है जो उसे हमेशा ऊर्जावान और रोशन बनाकर रखेगा। इस नाम का अर्थ सूरज की रोशनी होता है।

अवनि

ये बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ पृथ्वी और धरती होता है। ये नाम आपकी बच्ची के अंदर अच्छे गुणों का विकास करेगा।

निखित

प्यारा नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। पृथ्वी और धरती को भी यह कहा जाता है और यह सबसे पवित्र गंगा नदी से जुड़ा एक नाम भी है।

अरनव

बेटे के लिए कोई यूनिक और प्यारा नाम तलाश रहे हैं तो यह नाम बेस्ट रहने वाला है। नाम का अर्थ समुद्र होता है जो आपके बच्चे को समुद्र की तरह विशाल और विराट व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews