Madhya Pradesh News: अशोकनगर में बनेगी देश की चौथी सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा, स्ट्रक्चर बनाने का काम हुआ शुरू, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश को एक और नया गौरव मिलने वाला हैं। दरअसल देश की चौथी सबसे बड़ी हनुमान जी की मूर्ति मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दो साल के बाद विराजित हो जाएगी।
Madhya Pradesh News: अशोकनगर में बनेगी देश की चौथी सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा, स्ट्रक्चर बनाने का काम हुआ शुरू, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दो साल के बाद, हनुमान जयंती के अवसर पर ही प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की चौथी 111 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा। दरअसल इसके लिए, तुलसी सरोवर के किनारे एक 45 मीटर चौड़ा टापू तैयार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए, जमीन के नीचे से 25 फीट की गहराई में एक पक्का निर्माण आरंभ कराने का विचार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 100 टन के वजन वाली प्रतिमा को अष्टसि​द्धि थीम पर आधारित विकसित किया जा रहा हैं। इस स्ट्रक्चर के लिए 5 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, और हाल ही में इस काम की शुरुआत की गई है।

देश की चौथी सबसे बड़ी प्रतिमा होगी:

दरअसल हनुमान जी की अधिकतम ऊंचाई की प्रतिमा देश में केवल 3 स्थानों पर है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के काकुलम जिले में 175 फीट की प्रतिमा, हिमाचल प्रदेश के सुल्तानपुर में 151 फीट की प्रतिमा, और आंध्र प्रदेश के परिटाला शहर में 135 फीट की प्रतिमा है। अब, अशोकनगर में 111 फीट की प्रतिमा स्थापित होने के बाद, यह चौथी सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

इंदौर के पितृ पर्वत पर विराजित है अष्टधातु से बनी सबसे बड़ी मूर्ति:

हनुमानजी की मूर्ति इंदौर के पितृ पर्वत पर भी स्थित है, और यह अष्टधातु से बनी दुनिया की सबसे बड़ी है। इस मूर्ति का वजन 108 टन है और इसकी ऊचाई 72 फीट है। यहां तक कि दूर से भी इस मूर्ति को देखा जा सकता है। दरअसल मूर्ति का निर्माण ग्वालियर के 125 कारीगरों ने 7 साल के लिए किया था, और इसकी लागत करीब दस करोड़ रुपए थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews