Mahakumbh 2025: इस बार डोम सिटी में बैठकर देखिए पूरे मेले का अद्भुत नजारा, जानिए किराया और सुविधाएं

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में इस बार एक नई और खास पहल की गई है, डोम सिटी। यह डोम सिटी न केवल आरामदायक आवास का अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि यहां से पूरे महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा।
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ हिंदू धर्म का ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन है, जिसका आयोजन 12 साल में एक बार किया जाता है। साल 2025 में इस पवित्र मेले का आयोजन पवित्र संगम स्थल प्रयागराज में होने जा रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु और पर्यटक गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर आकर पवित्र स्नान करेंगे।

महाकुंभ का महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कोने-कोने से लोग आते हैं, और अपने जीवन को शुद्ध करते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं।

महाकुंभ 2025 में डोम सिटी (Mahakumbh 2025)

भक्तजनों की भीड़ का अंदाजा लगाते हुए, सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। जोरों-शोरों से महाकुंभ की तैयारी चल रही है। स्नान करने से लेकर लोगों के रुकने-बैठने तक की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इस बार महाकुंभ में ठहरने के लिए टेंट के अलावा डोम सिटी भी बनाए गए हैं।

महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में बनवाए गए डोम सिटी में रहने के लिए विशेष सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यह डोम सिटी महाकुंभ के मेहमानों के लिए एक प्रीमियम आवास ऑप्शन के रूप में तैयार की गई है जिसमें, इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

डोम सिटी में क्या-क्या सुविधा होगी?

अगर आप भी यह सोच रहे हैं, कि आखिर डोम सिटी में क्या-क्या सुविधा होगी, तो हम आपको बता दें डोम सिटी में एयर कंडीशनर, नाइट-लाइट्स, वाई-फाई और टेलीविजन जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा निजी सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होगी, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डोम सिटी में ठहरने का किराया कितना होगा?

डोम सिटी की व्यवस्थाएं बिल्कुल एक फाइव स्टार होटल जैसी होगी। इसके अंदर का वातावरण इतना अच्छा होगा कि प्रयागराज में रहकर भी लोगों को हिल स्टेशन जैसा महसूस होगा। अब जान लेते हैं, कि आखिर इसका किराया कितना देना होगा, इस विशेष डोम सिटी में एक रात रुकने के लिए किराया 81 हजार रुपए से लेकर 1 लाख तक हो सकता है, जो यहां की प्रीमियम सुविधाओं और महाकुंभ के महत्व को देखते हुए एक उचित मूल्य है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews