महाशिवरात्रि 2025: उपवास में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? जानें व्रत के जरूरी नियम

महाशिवरात्रि 2025 का पर्व 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन शिव भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं और भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन करते हैं.
Mahashivratri

दो दिन के बाद देशभर में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) का त्योहार मनाया जाएगा. शिव भक्त महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, इसी दिन सुबह स्नान करके विधि विधान से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं, उपवास रखते हैं, भंडारे का आयोजन करते हैं, भजन कीर्तन करते हैं. देश भर की हर एक गली मोहल्ले में मौजूद शिव मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाता है.

साल 2025 में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फ़रवरी को मनाया जाएगा, इतने दिन प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले का आख़िरी शाही स्नान भी होगा, जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ने की आशंका है. महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है, कई मंदिरों में महाशिवरात्रि के कुछ दिन पहले ही विवाह की रस्में शुरू हो जाती है. जिसमें हल्दी, मेहंदी, बारात, भजन कीर्तन आदि शामिल हैं.

महाशिवरात्रि व्रत का महत्त्व (Mahashivratri Vrat 2025)

महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखने का विशेष महत्व है, महाशिवरात्रि के दिन कई प्रकार से व्रत रखा जाता है. कोई लोग दिन भर निर्जन रहते हैं, यानी ना तो वे दिनभर कुछ खाते हैं न ही पीते हैं, वहीं कुछ लोग व्रत रखने के दौरान सिर्फ़ फल का सेवन करते हैं, इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो व्रत नहीं रखते हैं लेकिन विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं. ऐसे में इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि आख़िर महाशिवरात्रि के दिन फलहार में क्या क्या खाया जाना चाहिए और क्या क्या नहीं खाना चाहिए, तो चलिए विस्तार से समझते हैं.

सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें

महाशिवरात्रि के दिन व्रत के दौरान, सिंघाड़े के आटे से बनी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं. जैसे की आप सिंघाड़े के आटे का हलवा बना सकते हैं, सिंघाड़े के आटे की पूरी बना सकते हैं, सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी बना सकते हैं.

कुट्टू के आटे की बनी चीजें

महाशिवरात्रि के दिन व्रत के दौरान, कुट्टू के आटे की बनी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं, कुट्टू के आटे से बनी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं. जैसे की आप कुट्टू के आटे का हलवा बना सकते हैं, कुट्टू के आटे की पूरी बना सकते हैं, कुट्टू के आटे की पकौड़ी बना सकते हैं, इसके अलावा कुट्टू के चावल की खीर बनाकर भी खा सकते हैं.

फलों और सूखे मेवों का सेवन

महाशिवरात्रि के दिन व्रत के दौरान, फलों और सूखे मेवों का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा घर में बनायी गई मिठाई का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखेगी की मिठाई में किसी भी प्रकार का अनाज न मिला हो. दूध, मखाने, नारियल से बनी मिठाई का सेवन आप कर सकते हैं.

ठंडाई

इसके अलावा अगर आप महाशिवरात्रि के दिन व्रत के दौरान, ठंडाई का सेवन करना चाहती है, तो ऐसे में बादाम, सौंफ, गुलाब आदि से बनी ठंडाई का सेवन कर सकते हैं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews