Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर?

grah parivartan 2023

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। चन्द्र ग्रहण के बाद एक बार अब फिर ग्रहों में परिवर्तन होने जा रहा है।आज मंगलवार 17 मई को मंगल ग्रह का राशि (Mars) परिवर्तन हुआ है। आज सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर मंगल ने कुंभ राशि से निकलकर  मीन राशि में प्रवेश किया है।आपको बताते चले कि मंगल का मीन राशि में गोचर आगामी महीने 27 जून दिन सोमवार तक रहेगा। उसके बाद मंगल का प्रवेश मेष राशि में होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिल सकती है गुड न्यूज, सैलरी में होगी 50 हजार तक बढ़ोतरी! जानें कैसे?

मंगल का मीन राशि में प्रवेश करने से सभी कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सबसे पहले वृषभ राशि की बात करें तो यह फलदायी साबित होगा।कार्यों में सफलता मिलेगी और आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो समय आपके लिए अच्छा रहेगा । इस अवधि में आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और अच्छे सहयोगी मिलेंगे।

तुला राशि वालों के अच्छा होगा लेकिन जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में मुनाफा होगा और यदि आप निवेश करने जैसा कोई बड़ा फ़ैसला लेने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। इस अवधि में ऋण और विरासत के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी, जो आपके प्रभाव को बढ़ाएगा। आपको या परिवार में कोई खुशखबर मिल सकती है।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन, खाते में आएगी इतनी राशि

मकर राशि की बात करें तो करियर या फाइनेंस के संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकते है। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगा। आप जो भी कार्य करना चाहते हैं, उसे गोपनीय रखकर ही काम करें, नहीं तो सूचना सार्वजनिक होने पर असफल हो सकते हैं।

मंगल ग्रह का गोचर मीन राशि में ही होने जा रहा है, ऐसे में मीन राशि वाले करियर पर फोकस रखें। जितनी जिम्मेदारी मिली है, उतना ही कार्य करें वरना तनाव बढ़ सकता है।सेहत पर ध्यान दें और योग करते रहे। गृह क्लेश बढ़ सकते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ नुकसान के योग बन सकते हैं। आय कम और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।नए विवाह बंधन में बंधे जोड़ों के लिए संतान योग है। आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में वाद विवाद से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी  विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग और धार्मिक मान्यताओं से ली गई है।  MP BREAKING NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। लागू करने से पहले एक बार अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से  चर्चा कर लें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews