Mangal Rashi Parivartan: 15 मार्च को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर पड़ेगा उल्टा प्रभाव, होगी धन हानि

Mangal Rashi Parivartan: 15 मार्च को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर पड़ेगा उल्टा प्रभाव, होगी धन हानि

Mangal Rashi Parivartan 2024 : मार्च के महीने में मंगल देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पर शुक्र और शनि पहले से ही मौजूद हैं। बता दें कि यह राशि परिवर्तन 15 मार्च को होगा। इस दौरान सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी राशि पर मंगल देव की कृपा बरसेगी, तो किसी राशि पर उल्टा प्रभाव देखने को मिलेगा। जिस कारण उनके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशि है, जिन्हें नुकसान होने वाला है।

Mangal Gochar 2024

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही नुकसानदायक माना जा रहा है। मंगल के राशि परिवर्तन से परिवार में संकट आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। यदि आप घर से किसी कारणवश बाहर जा रहे हैं और गाड़ी चला रहे हैं, तो बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन दुखित रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निराशा हाथ लग सकती है। पढ़ाई में मेहनत करने के बावजूद भी देर से सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल देव का राशि परिवर्तन काफी अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान धन की काफी ज्यादा हानि होगी, जिससे आप कर्जदार हो जाएंगे। दोस्त, रिश्तेदार, पार्टनर से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। जिस कारण रिश्तो में कड़वाहट पैदा हो सकती है। बिना वजह लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत भारी पड़ने वाला है क्योंकि मंगल देव की राशि परिवर्तन करते ही इन पर आफत आने वाली है। इस दौरान उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर काफी ज्यादा चिंता बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। शेयर मार्केट में लगाए हुए पैसे डूब सकते हैं। लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। इसके अलावा, आपके बनते हुए काम समय पर नहीं पूरा होने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews