अगर आप भी कर्ज में डूबे हैं तो मंगलवार को जरूर करें ये काम, मिलेगा छुटकारा और सुख-शांति

अगर आप भी कर्ज के बोझ तले दबे हैं या मंगलदोष की वजह से बार-बार परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आज का ये लेख आपके लिए है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार को कुछ खास उपाय करने से कर्ज मुक्ति और मंगलदोष से राहत मिलने की बात कही गई है।
Mangalwar

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का माना जाता है। इसी दिन हनुमान जी की पूजा करने की हर तरह की परेशानी और डर दूर होता है। साथ ही मंगल ग्रह की पूजा का भी ख़ास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनकी जीवन में बार बार अड़चने आती है। कभी शादी में रुकावट, कभी लड़ाई झगड़े, तो कभी पैसों की तंगी जैसी दिक्कतें सामने आती है।

ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से कर्ज़ में डूबे हुए हैं। मंगलवार के दिन कुछ ख़ास और आसान उपाय करने से आप कर्ज़ से मुक्ति पा सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि मंगलवार के दिन कुछ छोटी छोटी उपायों को करने से कर्ज़ से मुक्ति मिलती है, और जीवन की तमाम संकट दूर हो जाते हैं।

विधि विधान से पूजा करें

मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर हनुमानजी की मूर्ति या फिर तस्वीर के सामने दीपक जलाएं, रोली, सिंदूर और फूल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमानजी की कृपा बनी रहती है और जीवन की परेशानियाँ भी दूर होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान चालीसा पढ़ने से सकारात्मक उर्जा आती है और मन को शांति मिलती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए, भगवान जी को लाल फूल अत्यंत प्रिय है, ऐसा भी माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा चालीसा के बिना अधूरी रहती है इसलिए की पूजा के दौरान चालीसा का पाठ ज़रूर करें।

बूँदी का भोग लगाया

बूँदी के लड्डू हनुमान जी को बेहद प्रिय है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी को लड्डू चढ़ाने से कर्ज़ और संकट से छुटकारा मिलता है। भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में घर के सदस्यों की बीच वितरित करें।

इन चीज़ों का करें दान

मंगलवार के दिन लाल कपड़ा, मसूर की दाल और गुड इन तीनों चीज़ों का दान करना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप इन चीज़ों का दान ग़रीब या ज़रूरतमंद को ही करना है। ऐसा करने से पाप कम होते हैं और धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

कर्ज़ से कैसे छुटकारा पाएँ?

सिंदूर अर्पित करें

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मंगलदोष शांत होता है और कर्ज़ से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ने ख़ुद अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया था ताकि भगवान राम को दीर्घायु मिलें।

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें

मंगलवार के दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। जो लोग लंबे समय से कर्ज़ में डूबे हैं, यह जिन पर पैसों का भारी बोझ है, उनके लिए ये पार्ट बहुत असरदार माना जाता है। इसे श्रद्धा से पढ़ने से धीरे धीरे कर्ज़ का बोझ हल्का होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews