मंगलवार के दिन करें ये खास हनुमान उपाय, तुरंत मिलेगा संकटों से छुटकारा और भाग्य में आएगा बदलाव

Mangalwar: अगर आप भी जीवन में परेशानियों, आर्थिक तंगी या नौकरी में रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को हनुमान जी के बताए ये अचूक उपाय आजमा सकते हैं। आस्था और सही विधि से किए गए उपाय जीवन के हर संकट को दूर करने में चमत्कारी साबित हो सकते हैं।
Mangalwar Upay

भारतीय संस्कृति में मंगलवार (Mangalwar) का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन अगर श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा की जाए, तो हनुमान जी भक्तों के सारे दुख और संकट हर लेते हैं।

अगर आपकी जिंदगी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, नौकरी या कारोबार में नुकसान हो रहा है या फिर मानसिक तनाव से घिरे रहते हैं, तो मंगलवार को किए जाने वाले ये उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय जो हनुमान जी को प्रसन्न करते हैं।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें मंगलवार को?

1. सुबह की शुरुआत हनुमान चालीसा और सिंदूर से करें

मंगलवार की सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाएं। साथ ही घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि शत्रु बाधाओं से भी रक्षा करता है।

गुड़ और चने का भोग और बंदरों को खिलाएं

मंगलवार को गुड़ और भुने चने का भोग हनुमान जी को अर्पित करें और ये प्रसाद बंदरों को भी खिलाएं। ऐसा करने से जीवन की रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और ग्रह बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है।

इस मंत्र का जाप करें और बजरंग बाण पढ़ें

“ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप मंगलवार को जरूर करें। साथ ही अगर आप बड़ी परेशानी में हैं तो बजरंग बाण का पाठ करें। यह मंत्र और स्तोत्र हनुमान जी की कृपा को शीघ्र आकर्षित करते हैं और संकटों का अंत करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews