भारी कर्ज से पाएं छुटकारा! आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, हनुमान जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

मंगलवार का दिन हनुमान जी की आराधना के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, आपके सर पर भारी कर्ज बोझ है, तो ऐसे में आज यानी मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय करने से इस समस्या का समाधान मिल सकता है।
Mangalwar Upay

Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों को कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हनुमान चालीसा का पाठ करना न केवल नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है, बल्कि जीवन की समस्याओं और बाधाओं को भी समाप्त करता है।

हनुमान चालीसा के अलावा मंगलवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है। चलिए जानते हैं, मंगलवार के दिन कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

काम में सफलता पाने के लिए

अगर आपके किसी काम में बार-बार अड़चनें आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में मंगलवार के दिन यह उपाय आपको फायदा पहुंचा सकता है।

एक कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं और उसे उनके चरणों में अर्पित करें। इसके बाद भगवान के चरणों में सिंदूर लें और अपने माथे पर टिका लगाएं।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए

अगर आप कर्ज के बोझ से बहुत परेशान है और उसे चुकाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन यह उपाय आप अपना सकते हैं। सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें।

इसके बाद किसी शांत जगह पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठे और भगवान हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का शांति से पाठ करें।

घर की सुख-समृद्धि के लिए

अगर आपके घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है, घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा होता रहता है, तो मंगलवार का यह उपाय बहुत ही शुभ माना जाएगा।

स्नान की बात रीठा का सुखा फल लें, रीठा का सुखा फल आपको बाजार में आराम से मिल जाएगा। इसके बाद भगवान शिव के मंदिर जाएं और उन्हें यह फल अर्पित करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews