Hindi News

दशहरा, सूर्य ग्रहण और दिवाली समेत अक्टूबर में पड़ रहे हैं कई व्रत और त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Published:
दशहरा, सूर्य ग्रहण और दिवाली समेत अक्टूबर में पड़ रहे हैं कई व्रत और त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सितंबर के महीना खत्म होने को है और कुछ दिनों में अक्टूबर माह शुरू होने जा रहा है। इस साल अक्टूबर का महीना बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार (October Vrat List) पड़ रहे हैं। दिवाली, दुर्गा पूजा, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा आदि जरूरी त्योहार अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले हैं।

यह भी पढ़े…सरकार ने ब्लॉक किए 10 यूट्यूब चैनल और 45 वीडियोज, ये है वजह, पढ़े पूरी खबर

अक्टूबर के महीने में ही दशहरा मनाया जाएगा, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का जीत का प्रतीक है। वहीं करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत खास व्रत होता है। अक्टूबर के महीने में यह व्रत भी पड़ रहा है, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और चंद की की पूजा कर व्रत खोलती हैं। इस साल दिवाली और छठ भी अक्टूबर में ही पड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन सा त्योहार किस दिन अक्टूबर के महीने में पड़ रहा है।

  • 3 अक्टूबर-दुर्गा अष्टमी और कन्या पूजन
  • 4 अक्टूबर को महानवमी
  • 5 अक्टूबर- विजयादशमी और रावण दहन
  • 9 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा
  • 13 अक्टूबर-करवा चौथ का व्रत
  • 17 अक्टूबर-अहोई अष्टमी व्रत
  • 23 अक्टूबर- धनतेरस और मासिक शिवरात्रि
  • 24 अक्टूबर- दिवाली, लक्ष्मी पूजा और नरक चतुर्दशी
  • 25 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण
  • 26 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा और भाई दूज
  • 30 अक्टूबर-छठ पूजा

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews