D अक्षर से बेटे को दें अर्थपूर्ण नाम, सक्षम और प्रतिभाशाली बनेगा व्यक्तित्व

baby name

Baby Name: हर माता पिता अपने जीवन में उस क्षण का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जब उनके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला होता है। घर में आने वाले नन्हे सदस्य के स्वागत के लिए खूब तैयारी की जाती है। बच्चे के कपड़े, खिलौने सब कुछ खास लाए जाते हैं। घर में नए सदस्य के आगमन के साथ कुछ संस्कार भी निभाए जाते हैं।

हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार होते हैं, जिनमें से एक संस्कार नामकरण का भी है। इस संस्कार के दौरान बच्चे को जीवनभर के लिए एक पहचान दी जाती है। उसे एक खूबसूरत नाम दिया जाता है, जो उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। अगर आप बच्चे का नामकरण D अक्षर से करना चाहते हैं तो चलिए कुछ खूबसूरत नाम जानते हैं।

दक्ष

यह एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारा सा नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट रहने वाला है। पुराणों में माता पार्वती के पिता को यही नाम दिया गया है। नाम का अर्थ समक्ष और प्रतिभाशाली होता है जो आपके बच्चे को गुणवान बनाएगा।

दर्श

बेटे के लिए यह नाम बहुत ही यूनिक और प्यार रहने वाला है। अगर आप हटकर नाम तलाश रहे हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर और दृष्टि होता है।

दर्शिक

ये एक खुबसूरत और शानदार नाम है, जो बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। समझदार और जानकर का मतलब दर्शिक होता है।

दिशांक

ये काफी प्यारा नाम है जो बेटे पर अच्छा लगने वाला है। इस नाम का अर्थ भी बहुत ही प्यारा है। सीमा तथा क्षितिज को दिशांक कहा जाता है।

दक्षित

बेटे के लिए यह भी एक खूबसूरत नाम है। अगर आप थोड़े अलग नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ दक्ष यानी गुणों से संपन्न और समक्ष यानी सामने और पास में होता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews