लाडली बिटिया को दें ये मॉडर्न नाम, बहुत खास हैं इनके अर्थ, सुनने के बाद हर कोई करेगा तारीफ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे सुंदर नाम देने के बारे में सोचते हैं। अगर आपके घर में में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो हम उसके लिए कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।
Modern Baby Name

घर में नन्हे मेहमान का आगमन अपने साथ ढेर सारी खुशियों की सौगात लेकर आता है। आने वाले मेहमान का माता-पिता और पूरा परिवार लंबे समय तक इंतजार करते हैं। ऐसे में जब नन्हे कदम घर में पड़ते हैं तो हर तरफ खुशहाली छा जाती है। सभी इस नन्ही खुशी का दिल खोलकर स्वागत करते हैं।

जब बच्चा घर में आता है तो सभी उसे अलग-अलग प्यारे नाम से बुलाने लगते हैं। हालांकि इन प्यारे नाम के बीच नामकरण संस्कार की प्रक्रिया भी अपनाई जाती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए विधि विधान से बच्चों को जीवन भर के लिए नाम के रूप में पहचान दी जाती है। सभी माता-पिता अपने बच्चों को सबसे बेहतर नाम देने की कोशिश करते हैं।

प्यारी गुड़िया के नाम (Modern Baby Name)

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और खूबसूरत होना चाहिए। अगर आपने अपने घर में नन्ही गुड़िया का स्वागत किया है तो आप उसके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज हम आपको आपकी लाडली बेटी के लिए कुछ नाम बताते हैं जो मॉडर्न तो है लेकिन उनके अर्थ भी बहुत सुंदर हैं।

आवीरा

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जो आप अपनी राजकुमारी को दे सकते हैं। यह नाम बहुत ही खास है और इसका अर्थ बहादुर और मजबूत होता है।

आव्या

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडली गुड़िया के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ प्रकाश की पहली किरण होता है। यह आपकी बच्ची के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देगा।

तविशा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ उजाला और तेज होता है।

मिहिका

यह खूबसूरत सा नाम भी आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। बारिश की कोमल बूंदों को यही कहा जाता है।

वायना

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप बच्ची के लिए चुन सकते हैं। वन की धारा या फिर सुंदर युवती को यही कहा जाता है।

मिराया

यह बहुत ही मॉडर्न और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। जो भगवान कृष्ण को समर्पित होता है उसे यही कहा जाता है।

निवी

लाडली बेटी के लिए अगर कोई छोटा और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट है। इस नाम का अर्थ नया और फ्रेश होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews