Baby Name: बेटे को दें ‘अ’ अक्षर से शुरु होने वाले मॉडर्न नाम, यहां जानें सुंदर अर्थ

हर व्यक्ति के लिए उसकी संतान सबसे अनमोल होती है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां कुछ प्यारे नाम की लिस्ट और उनके अर्थ दिए गए हैं।
Popular Baby Name

Baby name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। अपने नन्हे कदमों की आहट से वो पूरे घर को खुशियों से भर देते हैं। बच्चे के घर में आने के बाद उनका स्वागत जोर-शोर से किया जाता है। स्वागत करने के साथ बच्चों से जुड़ी हर चीज को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है।

जब बच्चे का घर में आगमन होता है तो हम उसे छोटे-छोटे नाम भी देते हैं। हर कोई बच्चों को अपने पसंदीदा नाम से पुकारता है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ सुंदर नाम बताते हैं जो अ अक्षर से शुरू होते हैं।

अश्विक

यह एक बहुत ही यूनिक और मॉडर्न नाम है जो आप बच्चे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ धन्य होता है साथ ही हमेशा जीतने वाले इंसान को भी यही कहते हैं।

आदिव

यह एक सुंदर नाम है जो बेटे के लिए अच्छा साबित होगा। इस नाम का अर्थ नाजुक और संवेदनशील होता है। यह आपके बच्चे को कोमल व्यक्तित्व का बनाएगा।

अक्षज

यह बहुत ही अनोखा नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ हीरा है जो हर बच्चा अपने माता-पिता के लिए होता है। हर किसी  के लिए अपनी संतान हीरे की तरह अनमोल होती है।

अयांश

एक सुंदर नाम है जो भगवान राम से जुड़ा हुआ है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही कैटेगरी का नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है।

अबीर

यह प्यारा नाम है जो आप बच्चों के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ धैर्यवान होता है। यह नाम आपके बच्चे को सदा धीरज रखने वाला बनाकर रखेगा। अगर आप बच्चे को सहनशील और मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह नाम दे सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews