Hindi News

लाडले को दें भगवान कार्तिकेय से प्रेरित मॉडर्न नाम, शानदार हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने बच्चों को सारी चीज बेहतर देना चाहता है। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है, जो हर कोई अपने बच्चों के लिए बेस्ट ढूंढता है। अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम भगवान कार्तिकेय से जुड़े कुछ नाम बताते हैं।
लाडले को दें भगवान कार्तिकेय से प्रेरित मॉडर्न नाम, शानदार हैं इनके अर्थ

पेरेंट्स बनना माता-पिता के लिए सौभाग्य से कम नहीं होता। जीवन में नन्हे मेहमान के आगमन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। जब यह सपना पूरा होता है तो पूरी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। हर कपल अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार करता है। उसके आने के बाद उसकी हर जरूरत का बखूबी ध्यान भी रखा जाता है। केवल माता पिता नहीं बल्कि पूरा परिवार इस काम में लग जाता है।

हिंदू धर्म में हर चीज से रीति रिवाज जुड़े हुए हैं। बच्चों के आगमन के बाद कई तरह के संस्कार निभाए जाते हैं। यह सब बच्चे के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और तरक्की लाने के लिए किया जाता है। नामकरण संस्कार भी एक बहुत जरूरी विधि है। जिसके जरिए बच्चों को जीवन भर के लिए नाम के रूप में पहचान दी जाती है। हिंदू धर्म में इसे काफी नियम कायदों के साथ निभाया जाता है।

भगवान कार्तिकेय पर नाम (Baby Name)

जब नामकरण संस्कार किया जाता है तब जन्म तिथि और समय के मुताबिक अक्षर निकाले जाते हैं और फिर शुभ नाम रखा जाता है। सभी माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन नाम देना चाहते हैं इसके लिए वह धार्मिक नाम का चुनाव करते हैं। आज हम आपको भगवान कार्तिकेय से जुड़े कुछ नाम बताते हैं जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके आर्थिक जान लेते हैं।

रिद्विन

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ हृदय यानी कि दिल होता है।

सौर्जेश

यह बहुत ही हटकर नाम होगा जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ वीरता का देवता होता है।

वेदव

यह खूबसूरत नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान होता है।

निखित

यह खूबसूरत नाम आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। भगवान कार्तिकेय को इस नाम से भी पुकारा जाता है।

प्रभव

यह खूबसूरत नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ प्रभावशाली होता है। ये आपके बच्चे को अट्रैक्टिव व्यक्तित्व देने का काम करेगा।

अरिन

यह सुंदर नाम भी आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ योद्धा होता है। यह नाम आपके बच्चे को साहसी और निडर बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !