पर्स में नहीं टिकता पैसा? अपनाएं ये वास्तु टिप्स और पाएं धन का आशीर्वाद

क्या आपका पर्स हमेशा खाली लगता है? क्या आप चाहते हैं कि आपके पर्स में पैसे की भरमार हो? तो, वास्तु शास्त्र के कुछ आसान और प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप अपने पर्स में धन की बरकत ला सकते हैं.
Vastu Tips

Vastu Tips: जिस तरह से हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है उसी तरह से वास्तुशास्त्र का भी महत्व है. न सिर्फ़ घर के निर्माण के दौरान बल्कि घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखना चाहिए और किस कमरे में किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए इन सब चीज़ों के बारे में वास्तुशास्त्र में विस्तार से बताया गया है.

वास्तुदोष लगने से व्यक्ति को जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे स्वास्थ्य, करियर, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, और आर्थिक आदि.

पर्स को लेकर वास्तु शास्त्र में नियम

वास्तु शास्त्र में पर्स को लेकर भी कई नियम और उपाय बताए गए हैं. जाने-अनजाने में लोग पर्स से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आर्थिक संकट को बुलावा देती है, अगर आपके पास ज़्यादा पैसा नहीं है, या ज़्यादा पैसा कमाने के बाद आपके पास टिकता नहीं है, तो ऐसे में आपको वास्तुशास्त्र बताए गए इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

कभी न करें ये गलतियां

वास्तुशास्त्र के अनुसार पर्स में कटे-फटे नोट, ख़राब कागज या कोई भी अव्यवस्थित चीज़ें रखना पैसों के प्रवाह को रोक सकता है. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है. इसलिए पर्स को हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखना बहुत ज़रूरी है, ताकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न पड़े.

न रखें लक्ष्मी जी की ऐसी फोटो

पर्स में लक्ष्मी माता की कागज की फ़ोटो रखना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन अगर फ़ोटो ख़राब हो जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए.

पर्स को न छोड़ें खाली

इसके अलावा पर्स को कभी भी ख़ाली नहीं छोड़ना चाहिए पर्स में हमेशा कम ही सही लेकिन पैसे ज़रूर होने चाहिए. ख़ाली पर्स पैसों की आवक को रोकता है. पर्स में हमेशा कुछ रूपए रखने से धन की स्थिति में वृद्धि होती है.

सिक्कों और नोटों को न रखें एक साथ

इसके अलावा कुछ ख़ास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे पर्स में सिक्कों और नोटों को एक साथ नहीं रखना चाहिए सिक्कों को अलग से किसी अन्य जेब में रखें जबकि पर्स में केवल नोट रखें.

तुरंत बदल लें फटा हुआ पर्स

फटा हुआ पर्स पैसों के प्रवाह को रोक सकता है और नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित कर सकता है इसलिए अगर आपका पर्स फट गया है तो उसे तुरंत बदल दीजिए.पर्स में पैसों को हमेशा सही ढंग से ही रखें खुला और ये सीधा मुड़े हुए नोट धन की हानि करा सकते हैं.

पर्स में रखें श्रीयंत्र

इसके अलावा पर्स में श्रीयंत्र रखना बहुत शुभ माना जाता है. क्योंकि यह मां लक्ष्मी का साक्षात रूप होता है, जो धन और समृद्धि को आकर्षित करता है.

पर्स में रखें कुछ चावल के दाने

पर्स में कुछ चावल के दाने रखना भी शुभ माना जाता है. यह शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है और पर्स को हमेशा भरा हुआ रखता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews