आज से माघ का महीना शुरू, इन नियमों का करें पालन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

आज से माघ का महीना शुरू, इन नियमों का करें पालन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति

Magh Maah 2024 : माघ महीना 26 जनवरी से शुरू होकर 24 फरवरी  को माघ पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। लोग इस महीने में गंगा नदी के किनारे जाकर स्नान करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इससे भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाता है। इस मौके पर गंगा मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस महीने में विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर साधकों को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

माघ माह के उपाय

  • माघ मास के प्रमुख नियमों में यह नियम आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए शनिवार को काली उड़द और काले तिल को कपड़े में बांधकर गरीबों को दान करें। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से भगवान शनि देव की विशेष कृपा साधकों को मिलती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • माघ के महीने में हर रोज शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इसके लिए आप तांबे के लोटे में काले तिल को मिला लें। इस दौरान आप “ओम नमः शिवाय” मंत्र का भी जाप करें, जिससे इंसान निरोग रहता है।
  • इस महीने में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, माघ महीने में हर रोज तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा, आप गरीबों में वस्त्र का दान करें, जिससे माता तुलसी के साथ आपको मां लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद मिलेगा। साधकों के सारे कष्ट दूर होते हैं।
  • इसके अलावा, यदि आपके घर में रूपए नहीं टिकते, तो उन लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसके अनुसार, माघ महीने में काले तिल को परिवार के सभी सदस्य के ऊपर 7 बार उतार कर घर की उत्तर दिशा में फेंकना है, जिससे मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।

माघ माह के नियम

  • माघ में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। लोग गंगा नदी के किनारे जाकर स्नान करते हैं और अपने पापों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए पूजा करते हैं।
  • माघ मास में मां तुलसी की विशेष पूजा की जाती है, जिससे आत्मा को शांति मिलती है।
  • इस महीने में सूर्य की हर रोज पूजा करें, जिससे आत्मा को ऊर्जा मिलती है और जीवन प्रकाशमय होता है।
  • माघ मास में दान करना और सेवा करना बहुत पुण्यकारी होता है।
  • इस दौरान आप सत्यनारायण व्रत रख सकते हैं और जीवन में आने वाली समस्त समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
  • माघ मास में भजन और कीर्तन करना भी अच्छा है। भगवान की स्तुति करने से मन शांत होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews