प्यारी बिटिया को दें सबसे यूनिक और अर्थवान नाम, खुशियों से भर जाएगी जिंदगी

baby names

Baby Name: बच्चों का आगमन हमारे जीवन में कई सारी खुशियां लेकर आता है। जब नन्हे कदमों की आहट और खिलखिलाती हुई हंसी घर में सुनाई देती है तो हर किसी का मन उमंग से भर जाता है। अगर आप भी नन्ही सी बेटी के माता-पिता बने हैं और बच्चों के लिए कोई प्यारा और अर्थवान नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जिनके अर्थ जिंदगी यानि की लाइफ होता है। ये नाम आपकी बच्ची के जीवन को बेहतर बनाने का काम करेंगे। चलिए आपको यह नाम और उनके शानदार अर्थ बताते हैं।

एबेला

अगर आप अपनी बच्ची को कोई मॉडर्न और इंग्लिश नाम देना चाहते हैं तो फ्रेंच और हिब्रू भाषा से आया यह नाम बहुत प्यारा लगेगा। इस नाम का मतलब सांस होता है जो हर व्यक्ति के जीवन का स्रोत है।

अल्बा

इंग्लिश नाम रखना चाहते हैं वह इस नाम का चुनाव भी कर सकते हैं। यह स्पेनिश नाम है जिसका मतलब सूर्योदय होता है। सूर्योदय नई जिंदगी का कारक माना जाता है, जो आपके बच्चे के जीवन को हमेशा ऊर्जा से भरपूर रखेगा।

आयुषी

यह बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ लंबी उम्र होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बच्ची का जीवन खुशियों से भरा रहे और लंबा हो तो यह नाम दिया जा सकता है।

आहना

यह एक प्यारा नाम है, इसका अर्थ जीवित और जीवन को पूर्ण तरीके से जीना होता है। अगर आप अपनी बच्ची को लंबी और अच्छी उम्र देना चाहते हैं तो यह नाम बेस्ट है।

अमीसा

ये एक यूनिक नाम होगा जो बच्ची के लिए चुना जा सकता है। जीवन भर साथ निभाना वाले दोस्त को यही कहा जाता है।

दीपाक्षी

ये बहुत ही प्यारा नाम है, जो बच्ची के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियां लाने वाला होता है। नाम के मुताबिक आपकी बच्ची हमेशा अपने व्यवहार से लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी।

लेकिशा

यह बहुत ही यूनिक और का नाम होगा जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ भी बहुत शानदार है अस्तित्व या जिंदगी इस नाम के मतलब होते हैं।

मइशा

अगर आप कोई हटकर नाम तलाश रहे हैं तो बच्ची के लिए इस नाम का चुनाव भी किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ जीवित और जीवन से भरपूर होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews