बच्चों के लिए सबसे अनोखे और अनसुने नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby name

Baby Name: हर माता पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम की तलाश करते हैं जो बहुत खूबसूरत और अलग हो। वह चाहते हैं कि नाम ऐसे होने चाहिए जिनका कोई शानदार अर्थ निकलता हो, ताकि बच्चों के व्यक्तित्व पर इसका गहरा प्रभाव पड़े। अगर आप के घर पर भी कोई नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए सबसे हटकर नाम रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ अनसुने नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।

बहुत से माता-पिता ऐसे होते हैं जो ट्रेंडी और पॉपुलर नाम की जगह डिफरेंट नाम का चुनाव करना पसंद करते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो ताकि वह भीड़ में अपनी अलग पहचान बना सके। इसी तरह के नाम की लिस्ट यहां पर दी हुई है और साथ ही उनके शानदार अर्थ भी मौजूद है।

रूत्वी

यह नाम बहुत ही यूनिक है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुहाना मौसम होता है। यह नाम आपकी बच्ची को खुशनुमा जीवन देगा।

अव्यक्त

यह नाम बहुत ही यूनिक है और आपने इसे शायद ही पहले कभी सुना हो। इस नाम का अर्थ शीशे की तरह साफ होता है, जो आपके बच्चे के जीवन में पारदर्शिता लाएगा।

रित्री

यह बहुत ही अनोखा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। बहुत कम लोग इस यूनिक नाम के बारे में जानते होंगे, इसका अर्थ पृथ्वी और धरती होता है।

ईवांशी

ये बेटी के लिए काफी शानदार नाम साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ समानता होता है, जो काफी प्यारा है।

मिधिल

ये बेटे के लिए बहुत ही सुंदर सा नाम साबित होगा। यूनिक नाम तलाश रहे लोग इसका चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ दयालु होता है, जो आपके बच्चे को दयावान बनाएगा।

मिनाज

यह नाम सुनते और बोलने में काफी प्यारा है। इसका अर्थ भगवान को प्रिय या प्यारा होता है। बेटी के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews