कभी नहीं सुने होंगे बच्चों के ऐसे यूनिक नाम, अर्थ भी है बहुत शानदार

baby names

Baby Name: हर माता पिता के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी अगर कोई होता है तो वह उनके बच्चे होते हैं। अपने बेटे और बेटी के लिए मां-बाप सब कुछ कर गुजरने को तैयार होते हैं और उन्हें अच्छी से अच्छी जिंदगी देना चाहते हैं। बच्चों की यह बेहतर जिंदगी कहीं ना कहीं उसके नाम से भी जुड़ी होती है यही कारण है कि सभी अपने बच्चों के लिए सबसे बेहतर नाम ढूंढने का प्रयास करते हैं। नाम का जीवन पर जो प्रभाव पड़ता है उसी के कारण अक्सर ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जिनका कोई शानदार अर्थ निकलता हो।

अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई पॉपुलर और अर्थवान नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ यूनिक नाम की लिस्ट लेकर आए हैं नाम सुनने में और बोलने में बहुत अलग है और इनका मतलब भी अच्छा है। आप चाहे तो इन नाम में से अपने बच्चों के लिए कोई नाम चुनकर नामकरण संस्कार कर सकते हैं।

मिनातो

ये एक बहुत ही अलग और यूनिक नाम है जिसका अर्थ बंदरगाह होता है। ये बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ नाम है जो काफी प्यारा है।

न्यान

यह हटकर और यूनिक नाम होगा जो बच्चे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान होता है, जो आपके बच्चे को समझदार व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

न्यूंत

यह भी काफी शानदार नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। नाम का अर्थ फलना फूलना होता है जो आपकी बच्ची को एक अच्छी जिंदगी देगा।

सोवन

यह एक खूबसूरत नाम है जो आपके बच्चे को खुशहाल जिंदगी देने का काम करने वाला है क्योंकि इस नाम का अर्थ सुनहरा होता है जो बच्चे के जीवन को उज्जवल बनाएगा।

संकल्प

ये एक पॉपुलर और प्यारा नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ दृढ़ निश्चय होता है जो आपके बच्चे को जीवन में डटकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

अरकर

ये भी एक खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ खुला आकाश होता है जो आपके बच्चे को आसमान की तरह ही विराट व्यक्तित्व देगा।

अमंथी

यह काफी प्यारा नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। ये काफी अलग भी है जिसका अर्थ शांति की रक्षक होता है। ये नाम बच्ची की पर्सनैलिटी को खूबसूरत बनाने का काम करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews