ट्विंस को दें सबसे यूनिक नाम, इनका अर्थ भी है खास, देखें लिस्ट

हर माता पिता अपने बच्चों को सारी चीज बेहतर देना चाहते हैं। नाम भी एक ऐसी चीज है जो सभी सोचते हैं उनके बच्चे का सबसे अलग और बेहतर रहे। चलिए आज जुड़वा बच्चों के लिए कुछ सुंदर नाम देख लेते हैं।
Baby Name

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तब माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। वहीं जब एक साथ दो नन्हे मेहमान घर में आ जाएं तो ये खुशी भी डबल हो जाती है। घर में आने वाले बच्चे का हर कोई तहे दिल से स्वागत करता है। सभी उसके प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी निभाने लगते हैं।

घर में बच्चों के आने के बाद पूरा माहौल उन्हीं के अनुरूप बन जाता है। उनके खाने, खिलौने, सोने से लेकर हर चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है। इन सारी जिम्मेदारियां के बीच एक जिम्मेदारी बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढना भी होती है। अगर आपके घर में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है पर आप उनके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं। चलिए नामों की लिस्ट और अर्थ जान लेते हैं।

ट्विंस के नाम (Baby Name)

अनाय और अनाया

यह बिल्कुल यूनिक नाम होंगे जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। बेटा और बेटी के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। अनाय का अर्थ श्रेष्ठ और अनाया का अर्थ भगवान का उत्तर होता है।

आयुष और खुश

अगर आपके घर में दो बेटे आए हैं तो आप उन्हें यह नाम दे सकते हैं। आयुष का अर्थ आयु और खुश का अर्थ आनंद होता है।

आरुषि और अहाना

यह दोनों ही बहुत अट्रैक्टिव नाम है जो आप अपनी बेटियों को दे सकते हैं। इन दोनों नाम का अर्थ सूर्य की पहले किरण होता है।

हिमांशी और एकांशी

यह मिलते-जुलते बहुत खूबसूरत नाम है जो बच्चों के लिए बेस्ट रहेंगे। हिमांशी का अर्थ बर्फ और एकांशी का अर्थ एक हिस्सा होता है।

अदिति और स्मृति

यह दोनों ही सुंदर नाम है जो बेटियों के लिए बेस्ट रहेंगे। अदिति का अर्थ स्वतंत्रता और स्मृति का अर्थ यादें होता है।

रितिक और कार्तिक

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटों के लिए बेस्ट रहेंगे। रितिक का अर्थ सच्चा होता है और कार्तिक एक हिंदू महीने का नाम है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews