कार्तिक महीने में अवश्य करें तुलसी पूजन, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, यहां जानें नियम

Tulsi Pujan

Tulsi Pujan: 29 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत हो गई है और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस महीने में तुलसी पूजन करना काफी शुभ माना जाता है। यह महीना श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजन अर्चन के लिए विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को यह महीना बहुत प्रिय है इसीलिए इसकी शुरुआत के साथ से ही तुलसी पूजा शुरू हो जाती है। चलिए आज आपको पूजन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताते हैं।

तुलसी पूजन का महत्व

कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस महीने में विधि विधान से तुलसी माता की पूजन की जाए तो श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी भक्त से प्रसन्न होती हैं और उसे सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं। अगर आप तुलसी पूजन करना चाहते हैं तो रोज सुबह तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें। इसके अलावा गोधूलि बेला में तुलसी जी के नीचे घी का दीपक जलाने से कई तरह के लाभ होते हैं और घर की दरिद्रता भी दूर होती है।

तुलसी पूजन के नियम

  • तुलसी जी का पूजन करते समय कुछ नियम कायदों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इतना ध्यान रखें की रविवार के दिन तुलसी को जल ना चढ़ाएं और एकादशी के दिन भी ना जल चढ़ाएं और ना ही उन्हें स्पर्श करें।
  • अगर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो रोज सुबह स्नान करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी जी को जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।
  • तुलसी जी को जल चढ़ाते समय और दीपक लगाते समय अगर उनके मंत्र का जाप किया जाए तो यह काफी लाभदायक होता है।
  • इतना ध्यान रखें कि बिना नहाए कभी भी तुलसी जी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews