Astro Tips: नाखून काटते समय धर्म शास्त्र से जुड़ी इन चीजों का रखें ध्यान, तुरंत होने लगेगा धन लाभ

Astro Tips

Astro Tips: नाखून हमारे शरीर की मृत कोशिकाओं में शामिल है लेकिन खूबसूरती बढ़ाने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। सेहत के लिहाज से इन्हें समय-समय पर काटने और साफ सुथरा रखने के लिए बोला जाता है। धर्मशास्त्र में भी नाखून काटने के कुछ नियम बताए गए हैं। अक्सर लोगों को नाखून काटने के सही दिन और समय के बारे में उचित जानकारी नहीं होती है जिससे भ्रम की स्थिति बनी रहती है।

आज हम आपको धर्मा और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नाखून काटने के सही दिन और समय से परिचित कराएंगे। बता दें कि सूर्यास्त के समय और रात में नाखून नहीं काटना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में गरीबी का वास होता है। वहीं सप्ताह में अलग-अलग दिन नाखून काटने के भी अलग-अलग फल धर्मशास्त्र में बताए गए हैं।

नाखून काटते समय याद रखें ये Astro Tips

  • सोमवार के दिन अगर आप नाखून काटते हैं तो इससे तमोगुण से मुक्ति मिल जाती है। सोमवार का संबंध भगवान शिव से हैं और उन्होंने अपने मस्तक पर चंद्रमा को पराजित किया हुआ है जिसका संबंध व्यक्ति के मन से होता है।
  • मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है और इस दिन नाखून और बाल काटना मना रहता है। लेकिन मान्यताओं के मुताबिक इस दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
  • बुधवार के दिन अगर व्यक्ति नाखून काटता है तो वह अपने करियर में बुद्धिमता के जरिए पैसे कमाने के योग उत्पन्न करता है और उसे धन लाभ होने लगता है।
  • गुरुवार के दिन भी कई लोग नाखून और बाल काटने समेत सिर धोने से भी मना करते हैं। लेकिन यह दिन देव गुरु बृहस्पति का है और अगर इस दिन व्यक्ति अपने नाखून काटता है तो उसके अंदर सद्गुणों की बढ़ोतरी होती है।
  • शुक्रवार का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से है और यह प्रेम संबंध और धन विलासिता से जुड़ा हुआ है। नाखून काटने के लिए ये दिन शुभ है इससे हमारे जीवन में मौजूद रिश्ते में मजबूती आती है।
  • शनिवार के दिन नाखून काटना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा करने से शनि कमजोर पड़ता है और कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्ट व्यक्ति को होने लगते हैं और धन की हानि भी होती है।
  • रविवार के दिन अधिकतर लोगों की छुट्टी होती है इसलिए वह नाखून काटते हैं और बाल कटवाने के लिए जाते हैं। धर्म शास्त्रों के मुताबिक ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस लेवल कम होने लगता है।

(Disclaimer- यहां दी है जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews