Name Astrology : नामाक्षर से जानें क्या है आपकी जन्म राशि और किस नक्षत्र में हुए हैं पैदा

Name Astrology

Name Astrology : ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा होती है जो इंसान के नाम के पहले अक्षर से ही उसके जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर देती हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास उसकी कुंडली या उससे जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना हो तो भी वह अपने बारे में अपने नाम के पहले अक्षर से ही सब कुछ जान सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति की पर्सनालिटी, भविष्य और स्वभाव के बारे में सब कुछ पता होता है।

नाम का हर लड़की और लड़के के जीवन पर काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान है। अगर ये नहीं होता तो दुनिया में किसी की पहचान नहीं होती। ऐसे में अगर आपके पास भी आपकी कुंडली नहीं है और आप अपनी राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने नाम के अक्षर से सब कुछ जान सकते हैं।

आज हम आपको नामाक्षर से जन्म राशि और राशि का नक्षत्र बताने जा रहे हैं। आप भी नाम के पहले अक्षर से ही अपनी जन्म राशि और किस नक्षत्र में हुए है पैदा ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे?

Name Astrology : नामाक्षर से जानें जन्म राशि और नक्षत्र

ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्र होते हैं। हर राशि में 2 या 3 नक्षत्र आते हैं। हर नक्षत्र के 4 भाग होते हैं। आपको बता दे, जन्म के वक्त चंद्रमा जिस नक्षत्र और राशि में रहता है उसी के आधार पर जन्म नाम रखा जाता है। इतना ही नहीं उसे ही जन्म राशि कहा जाता है।

राशि          जन्म का नक्षत्र  नाम का पहला अक्षर
मेष अश्विनि, भरणी, कृतिका चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृष कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला चित्रा, स्वाती, विशाखा रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews