Name Astrology : छोटी-छोटी बातों पर रो देते है इस नामाक्षर के लोग, होते हैं सेंसिटिव

Name Astrology

Name Astrology : ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा होती है जो इंसान के नाम के पहले अक्षर से ही उसके जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर देती हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास उसकी कुंडली या उससे जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना हो तो भी वह अपने बारे में अपने नाम के पहले अक्षर से ही सब कुछ जान सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति की पर्सनालिटी, भविष्य और स्वभाव के बारे में सब कुछ पता होता है।

नाम का हर लड़की और लड़के के जीवन पर काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान है। अगर ये नहीं होता तो दुनिया में किसी की पहचान नहीं होती। ऐसे में अगर आपके पास भी आपकी कुंडली नहीं है और आप अपनी राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने नाम के अक्षर से सब कुछ जान सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे नामाक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जो जरा जरा सी बात पर रो देते हैं। इतना ही नहीं उन लोगों को सेंसिटिव माना जाता है। अगर कोई उन्हें तेज आवाज में चिल्ला दे या फिर वह किसी पर गुस्सा करें तो उन्हें खुद रोना आ जाता है। वह किसी को बुरा अगर बोल देते हैं तो भी वह खुद रो देते हैं। कई बार इन लोगों को लोग बुरा भी मानते हैं लेकिन ये किसी का भी बुरा नहीं सोचते और ना चाहते हैं। चलिए जानते हैं इन जातकों के बारे में –

Name Astrology : ये है वो नामाक्षर

A,P अक्षर

इन दो नामाक्षर के लोगों को छोटी छोटी बातों पर जल्द रोना आ जाता है। ये लोग किसी का बुरा नहीं चाहते लेकिन अगर इन्हें किसी बात का बुरा लगता है तो ये उसे सहन नहीं कर पाते हैं और रोने लग जाते हैं। इन लोगों का गुस्सा भी बहुत तेज होता है लेकिन जब ये गुस्से में किसी को कुछ सुना देते है तो इन्हें ही बाद में बुरा लग जाता है और ये उस बात को लेकर घंटों तक रोते रहते हैं और सोचते रहते हैं। इन लोगों को सेंसिटिव माना जाता है।

ये दिल के साफ़ होते हैं। ये अपनी सफलता को पाने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन कई बार इन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ता है जिस वजह से ये निराश भी हो जाते हैं। इस बात का फ्रस्टेशन भी ये दूसरों पर निकाल देते हैं। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती लेकिन इनके हाथ में पैसा टिकता नहीं है। पैसा आते ही कही ना कही खर्च हो जाता है। इनकी लव लाइफ में थोड़ी दिक्कतें होती है लेकिन ये उससे अच्छे से लड़ना जानते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews