आत्मविश्वास से भरे, रचनात्मक और करिश्माई होते हैं इस अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग, पार्टनर से करते हैं बेशुमार प्यार

Name Astrology

Name Astrology: कुछ लोग होते हैं जिन्हें मिलने के बाद आप दोबारा कभी देखना भी नहीं चाहते और कुछ लोग होते हैं जो आपके जीवन में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। आप न केवल उनसे दोबारा मिलना चाहते हैं बल्कि उनके जैसे बनना भी चाहते हैं। कारण है ऐसे व्यक्तियों का व्यक्तित्व जो बार-बार आपको उनकी ओर आकर्षित करता है।

यूं तो व्यक्तित्व गीली मिट्टी के ढेर की तरह होता है इंसान जिस तरह उसे ढालना चाहे ढाल सकता है, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के पैदा होने के वक्त ही निश्चित हो जाती है। कई बार इंसान के व्यक्तित्व को उसका परिवार निर्धारित करता है तो कई बार व्यक्ति का नाम। मां अपने बेटे का नाम राम इसलिए रखती है ताकि उसमें राम के गुण आ सकें।

नाम का पहले अक्षर इंसान के बारे में काफी कुछ बता सकता है। जैसे कहते हैं कि जिन लोगों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वह काफी चतुर और आकर्षक होते हैं । आइए इसी तरह हम जानते हैं कि जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है उनका व्यक्तित्व अमूमन किस तरह का देखने को मिलता है।

कैसा होता है व्यक्तित्व

  • जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वह बेहद ही आत्मविश्वास से सराबोर होते हैं। उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही तरह का आकर्षण होता है जिससे लोग अपने आप ही उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
  • V अक्षर के लोगों को करिश्माई भी माना जाता है। इन व्यक्तियों की विश्लेषण क्षमता इतनी बेहतरीन होती है कि यह किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। और इसलिए इनकी रिस्क लेने की क्षमता भी बाकी लोगों से काफी ज्यादा होती है।
  • V नाम के लोग अक्सर सामाजिक और मिलनसार होते हैं। लोगों के बीच रहना इन्हें पसंद होता है और यह आसानी से दोस्त बना लेते हैं।
  • अपने मिलनसार स्वभाव की वजह से V नाम के लोग न केवल लोगों को आसानी से एक साथ लाने में कामयाब रहते हैं बल्कि अपनी ऊर्जा के चलते उनके अंदर एकत्व के भाव का संचार भी आसानी से कर लेते हैं।

V नाम : प्रेम और पेशा

V अक्षर के लोग अपने पार्टनर को लेकर अक्सर काफी प्रतिबद्ध होते हैं। यह प्यार को लेकर बेहद भावुक होते हैं और दूसरों के प्रति स्नेह रखते हैं। हालांकि, यह स्वभाव से कई बार बहुत जिद्दी भी हो जाते हैं जिस वजह से यह अपने निर्णय से नहीं डिगते हैं और लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में इन्हें परेशानी आती है।

V नाम और करियर

बात करें करियर की तो यह लोग अक्सर काफी रचनात्मक और कलानात्मक होते हैं। V नाम के लोग अक्सर कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं और या फिर मार्केटिंग या ऐसा व्यवसाय जिसमें लोगों से मिलना हो या बात करना हो ऐसे पेशे में बुलंदियों को छूते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews