हर अल्फाबेट का होता है अपना एक अंक, अपना अलग प्रभाव, बताता है कैसा होगा आपका भविष्य, आइए सीखें क्या होती है Name Numerology

Name Numerology

Name Numerology: नाम अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति में अपने भविष्य और व्यवहार का आकलन कर सकता है। नाम अंक ज्योतिष में शामिल संखाएं 1 से 8 होती हैं। प्रत्येक नंबर का अपना विशेष महत्व होता है। नाम अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक इंग्लिश अल्फाबेट का अपना एक नंबर होता है। जिसकी सहायता से आप अपने नाम के पीछे छुपा अंकशास्त्रीय अर्थ (Numerological Significance) समझ सकते हैं। अपने लकी नंबर को जानकर जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। करियर, सेहत और रिश्तों के बारे में भी जान सकते हैं। आइए जानें A से Z, प्रत्येक अल्फाबेट के लिए कौन-सा होता अंक होता है-

नंबर 1 से 4

नंबर 1 अल्फाबेट A, I, Y, J, Q की सांख्यिक वैल्यू होती है। B, R, K की सांख्यिक वैल्यू 2 होती है। C, L, G और S की सांख्यिक वैल्यू 3 होती है। अल्फाबेट H, E, N, X की सांख्यिक वैल्यू 5 होती है।

नंबर 6 से 8

4 नंबर अल्फाबेट M, D, T की सांख्यिक वैल्यू है। अल्फाबेट U, V, W के लिए सांख्यिक वैल्यू 6, अल्फाबेट Z, O के लिए 7 और P, F के लिए 8 होती है।

कैसे जानें अपना नंबर?

आप अपने नाम के जरिए अपना लकी नंबर जान सकते हैं। यदि आप नाम Ram Singh है तो आपकी संख्या “2+1+4+3+1+5+3+5= 24= 2+4= 6” होगी। यानि आपका नंबर लकी नंबर 6 होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews