कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां जानिए प्रतिपदा तिथि और घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि का सभी भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरे भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सभी भक्त अपने घरों में घट स्थापना करते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। अगर आप भी घट स्थापना के मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां जानिए प्रतिपदा तिथि और घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त

नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मां दुर्गा की पूजा न सिर्फ बंगाल में, बल्कि पूरे भारत में की जाती है। धन-संपदा से लेकर काम और क्रोध पर विजय प्राप्त करने के लिए भी मां दुर्गा के रूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां अपने भक्तों के लिए सब कुछ करती हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म में देवी मां के हर रूप की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है।

मार्च में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी और इसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। नौ दिनों तक हर राज्य, हर शहर और हर गली में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हालांकि, कई लोग यह जानना चाहते हैं कि मार्च में लगने वाली चैत्र नवरात्रि किस तारीख से शुरू होगी। चलिए, इस खबर में इसकी पूरी जानकारी जानते हैं।

कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि?

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। हालांकि, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4:27 बजे होगी, वहीं इसका समापन 30 मार्च दोपहर 12:49 बजे होगा। बता दें कि उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की पूजा और कलश स्थापना 30 मार्च को की जाएगी। 30 मार्च से शुरू होकर नवरात्रि 7 अप्रैल तक रहेगी। 7 अप्रैल को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा।

घट स्थापना का मुहूर्त

अगर आप नवरात्रि में घट स्थापना करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि का घट स्थापना मुहूर्त 30 मार्च को है। 30 मार्च 2025 को आप सुबह 6:13 से 10:22 तक घट स्थापना कर सकते हैं। घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से शुरू होगा, जो 12:50 तक रहेगा। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरा दिन मां चंद्रघंटा, चौथा दिन मां कुष्मांडा, पांचवां दिन मां स्कंदमाता, छठा दिन मां कात्यायनी, सातवां दिन मां कालरात्रि, आठवां दिन मां महागौरी और नवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews