Neem Karoli Baba की इन बातों को हमेशा रखें याद, कभी नहीं करना पड़ेगा आर्थिक संकट का सामना

आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा ने कई प्रेरणादायक विचार बताए हैं। इन विचारों को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति खूब तरक्की और समृद्धि हासिल कर सकता है।
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा एक महान संत होने के साथ आध्यात्मिक गुरु भी थे। उन्होंने भक्तों को भक्ति का मार्ग सीखने के अलावा कुछ सुविचार और प्रेरणा भी दिए हैं। अगर इन विचारों और प्रेरणाओं पर काम कर लिया जाए तो हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

नीम करोली बाबा के प्रेरणादायक विचार आज भी लोगों को मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे विचारों से रूबरू करवाते हैं। जनता अगर पालन कर लिया जाए तो व्यक्ति को कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने का पड़ेंगे।

नीम करोली बाबा की सीख (Neem Karoli Baba)

नीम करोली बाबा कहते हैं कि व्यक्ति को अपना ध्यान हमेशा अच्छे कामों में खर्च करना चाहिए। अगर वह अच्छी चीजों में पैसा लगता है तो भगवान प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। भगवान के आशीर्वाद से ऐसे व्यक्ति की तिजोरी कभी भी खाली नहीं होती।

कौन सा पैसा है व्यर्थ

बाबा के मुताबिक धन संचय करना अच्छी बात है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि इस जरूरतमंदों की मदद में लगाया जाए। धन इकट्ठा करने वाले से ज्यादा अमीर वह होता है जो जरूरतमंदों को मदद देता है। अगर इकट्ठा किया गया पैसा किसी की मदद नहीं कर पा रहा तो वह कोई काम का नहीं होता।

ये व्यक्ति बनाता है धनवान

बाबा के मुताबिक जिस व्यक्ति का चरित्र अच्छा होता है। जो सभी लोगों को समान नजर से देखता है। जिसकी ईश्वर के प्रति भक्ति अच्छी होती है वह सबसे बड़ा धनवान कहलाता है। कमाए गए धन का उपयोग कब और कहां किस तरह से करना है यह हर व्यक्ति को पता होना चाहिए। अगर अच्छे चरित्र और आचरण से व्यक्ति धन संबंधी कोई काम कर रहा है तो वह ईश्वर की भक्ति के समान है। ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं और धनवान बनते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews