कभी नहीं होगी पैसों की कमी, वास्तु के अनुसार घर,ऑफिस और दुकान में करें ये बदलाव

क्या आप भी चाहते हैं कि आपके घर में कभी पैसों की कमी न हो? अगर हां, तो आपके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सरल उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप धन की कमी को दूर कर सकते हैं.
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में तरह तरह की सफलता मिल सकती है. जानें जाने में हम जब वास्तु के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो जीवन में हमें तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है.

हमारे जीवन की हर एक छोटी सी बड़ी चीज़ के लिए वास्तुशास्त्र में नियम बताए गए हैं अगर आप घर, ऑफ़िस या दुकान ख़रीदने का विचार कर रहे हैं, तो यहाँ कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताए गए हैं , जो आपकी मदद कर सकते हैं.

वास्तु शास्त्र का महत्व (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र न केवल वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है बल्कि यह समवर्ती सफलता व शांति का भी मार्ग खोलता है. वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए अगर हम घर, ऑफ़िस या दुकान ख़रीदते हैं तो न सिर्फ़ अच्छा माहौल बनता है बल्कि जीवन में ख़ुशहाली भी आती है.

घर के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं का विशेष महत्व है, घर के मुख्यद्वार की दिशा और वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व या उत्तर पूर्व अच्छी मानी गई है, यह दिशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करती हैं और जीवन में सुख समृद्धि लाती है.

ऑफ़िस के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने ऑफ़िस या फिर दुकान में कर्मचारियों को उत्तर या पूर्व दिशा में बैठाना अच्छा माना जाता है, इस दिशा में बैठने से मनोबल बढ़ता है. उत्तर दिशा से ज्ञान और उन्नति मिलती है वहीं पूर्व दिशा में बैठने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान या ऑफ़िस में मालिक को दक्षिण पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए. यह दिशा शक्ति और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है और कार्य में सफलता की और मार्ग प्रशस्त कर दिए हैं. इससे पैसा में सफलता की संभावना और अधिक बढ़ जाती है.

दुकान के लिए वास्तु टिप्स

मुख्य दरवाज़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य दरवाज़े की दिशा व्यापार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उत्तर पूर्व दिशा में दुकान का दरवाज़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से व्यापार में समृद्धि आती है और ग्राहकों का आकर्षण भी बढ़ता है. दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है जिससे व्यवसाय में सफलता मिलती है.

कैश काउंटर

कैश काउंटर को सही दिशा में रखना होता है. यह धन के प्रवाह को प्रभावित करता है. इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाएगा. इस दिशा को समृद्धि और धन के लिए सकारात्मक माना जाता है.  यह नक़दी वित्तीय स्थिति को मज़बूत करता है बल्कि व्यापार की तरक़्क़ी को भी बढ़ावा देता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews