परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, खोल देती हैं पति की किस्मत के दरवाजे

Numerology

Numerology: अपने जीवन में कोई भी खास काम करने से पहले व्यक्ति एक बार ज्योतिष का सहारा जरूर लेता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि अक्सर ज्योतिष की मदद से व्यक्ति के जीवन और भविष्य में होने वाली बातों का आसानी से पता लग जाता है। शादी व्यक्ति के जीवन का एक ऐसा फैसला है, जब वह यह सोचता है कि उसे ऐसा लाइफ पार्टनर मिलना चाहिए जिसके साथ वह खुशी-खुशी अपनी जिंदगी गुजार सके। यही कारण है कि जब भी दो लोगों की शादी होती है तो ज्योतिष के सहारे उनकी कुंडली का मिलान किया जाता है।

अंक शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है जिसमें व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव और जीवन के बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। अगर आप शादी करने जा रहे हैं और इस सोच में है कि पार्टनर के साथ आपका संबंध कैसा रहेगा या फिर उसका स्वभाव कैसा होगा तो इसका पता भी आसानी से लगाया जा सकता है। आज हम आपको उसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट पार्टनर होती है। चलिए इनके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानते है।

मूलांक 2

अंक शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर मूलांक का पता लगाया जाता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 पर 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। यह लड़कियां शादी के बाद परफेक्ट पार्टनर बनती हैं और अपने पति तथा पूरे परिवार का बहुत ध्यान रखती हैं। अपने भाग्य के बल पर यह पूरे परिवार की किस्मत पलटने की ताकत रखती हैं।

कैसा होता है स्वभाव

  • मूलांक 2 के जातकों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है, यह ग्रह व्यक्ति की पर्सनैलिटी को परफेक्ट बनाने में काफी मददगार होता है। मूलांक दो की लड़कियों का स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है। यह अपने पति और उसके परिवार का पूरा ध्यान रखती हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति की शादी मूलांक दो की लड़की के साथ होती है तो उसकी किस्मत पूरी तरह से बदल जाती है। यह लड़कियां अपने भाग्य के बल पर पति की तरक्की के सारे रास्तों को खोल देती है और उसे अविश्वसनीय सफलता प्राप्त होने लगती है।
  • इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये संपन्न होती हैं। पैसे खर्च करने की जगह ये उन्हें बचाने में ज्यादा विश्वास रखती हैं। ये बहुत ही समझदारी से अपना घर चलाती हैं।
  • इनका स्वभाव काफी दयालु होता है और ये दूसरों के साथ सामंजस्य बैठाना अच्छी तरह जानती हैं। यही कारण है कि पति के साथ ये परिवार का भी बेहतर तरीके से ध्यान रखती हैं और सभी रिश्ते शिद्दत से निभाती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews