Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा मई का महीना, बढ़ेंगे आय के साधन, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

तारीख और महीने के परिवर्तन के साथ ग्रहों की दिशा में भी परिवर्तन आता है। मई का महीना शुरू हो चुका है जो अलग-अलग राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मई का महीना किन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ साबित होगा।
numerology

Numerology: ज्योतिष पूरी तरह से 12 राशियों और नौ ग्रहों पर काम करता है। इसमें जितनी भी गणना की जाती है वह सब इन्हीं पर निर्भर करती है। ज्योतिष एक नहीं बल्कि अनेक शाखाओं में विभाजित है, जिसमें से एक अंक शास्त्र भी है। अंकों का वैसे भी ज्योतिष में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। जिस तरह से राशि का संबंध ग्रह से होता है। वैसे ही जन्म तिथि के मूलांक का संबंध भी ग्रह से होता है।

मूलांक निकालने के लिए किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को तब तक जोड़ना होता है। जब तक इकाई की संख्या प्राप्त नहीं हो जाती है। जो इकाई की संख्या आ जाती है वही मूलांक कहलाती है। मई का महीना शुरू हो चुका है और नया महीना अपने साथ नए अवसर लेकर आया है। चलिए आज हम आपको यह बताते हैं कि यह महीना किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

मूलांक 1

मूलांक 1 के लोगों के लिए मई का महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इन लोगों के सारे सपने पूरे होंगे और लाइफ में रोमांचक परिवर्तन आएंगे। अपना जीवन सुख सुविधाओं के साथ व्यतीत करेंगे और धन संपदा में वृद्धि होगी। अपनी वाणी को मधुर बनाए रखेंगे जिससे आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा और खुशी भरा माहौल बना रहेगा।

मूलांक 3

इन लोगों को करियर में नहीं उपलब्धि हासिल होने वाली है। जीवन के हर क्षेत्र में आशा के अनुरूप उपलब्धि हासिल करेंगे। पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ का वातावरण अनुकूल बना रहेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें पार्टनर मिलेगा। इतना याद रखें कि मामला कोई भी हो चाहे करियर, पैसा या फिर प्यार निर्णय सोच समझ कर लेना है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे जो धन की आवक बढ़ाएंगे।

मूलांक 8

यह महीना मूलांक 8 के लोगों को आर्थिक रूप से सफलता देने वाला है। महिलाओं को कोई प्रपोज मिल सकता है। आपके सारे सपने पूरे होंगे जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। अपार सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन में अप्रेजल मिल सकता है। हमेशा की तरह पॉजिटिव माइंडसेट के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहें। करियर उन्नति लेकर आ रहा है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews