
धर्म, डेस्क रिपोर्ट। अंक ज्योतिष (Numerology) में बताया गया है कि कुछ लोग किस्मत (Destiny) लेकर पैदा होते हैं। दरअसल, बच्चे किस्मत लेकर पैदा होते हैं, वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति (economic condition) को ठीक कर देते हैं। इतना ही नहीं वह तमाम सुख-सुविधा लेकर आते हैं।
इन लोगों का घर में काफी ज्यादा मान-सम्मान भी होता है। किस्मत वाले लोगों के पैदा होते ही घर की स्थिति बदल जाती है। ज्योतिषों द्वारा कुछ ऐसे जन्म तारीख वाले लोग बताए गए है जो बेहद किस्मत वाले होते हैं। वो लोग अपने परिवार की किस्मत भी बदल देते है।
Must read : Viral Video : बारिश से बचने के लिए बनवाया कुर्सी का पुल, टीचर ने लगाई छात्रों की अजीब क्लास, हुई निलंबित
साथ ही अपने पिता को भी धनवान बना देते हैं। जन्म से ही ये लोग खूब तरक्की हासिल करते हैं। जी हां ज्योतिषों दवरा कुछ ऐसी जन्म तारीख बताई गई है जो 3, 12, 21 और 30 है। जिनका मूलांक 3 होता है वो लोग काफी किस्मत वाले होते हैं। उनको लाइफ में हर ख़ुशी मिलती है। तो चलिए जानते है इस मूलांक के लोगों के बारें में कुछ रोचक बातें –
जन्म मूलांक 3 (Numerology) –

आपको बता दें, जन्म मूलांक 3 में पैदा होने वाले बच्चे किस्मत के धनी कहलाए जाते हैं। इतना ही नहीं इन लोगों पर बृहस्पति देव गुरु की असीम कृपा बनी रहती है। इस वजह से यह लोग बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में भी काफी अच्छे होते हैं। साथ ही इन्हें हर वह तरक्की मिलती है जिनके लिए ये पूरे मन से कोशिश करते हैं।
Must Read : Mouni Roy की तस्वीरें देख खुश हुए फैंस, ये एक्ट्रेस बोली- GOOD NEWS
इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती। यह अपने पिता और परिवार को भी धनवान बना देते हैं। इन बच्चों पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इनको जीवन में सब कुछ आसानी से हासिल हो जाता है। इनके जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती। यह अपने जीवन में हमेशा ऊंचाइयां हासिल करते हैं।

इतना ही नहीं यह परिवार के लोगों के लिए भी काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ये अपनी मेहनत का फल सभी के सामने पेश करते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती हैं इन लोगों को खूब मान सम्मान मिलता है।
Must Read : Name Astrology : अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती है इन 3 नामाक्षर की लड़कियां, पूरी करती है हर इच्छाएं
इनकी मेहनत और बुद्धि इन्हें काफी आगे तक ले कर जाती है। इन्हें हर कामों में सफलता जल्द मिल जाती है। यह अपने परिवार और पिता के लिए बेहद लकी साबित होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता भी काफी ज्यादा होती है। यह जल्द ही हर चीज सीख लेते हैं।
नौकरी हो या बिजनेस यह दोनों में ही कमाल कर के दिखाते हैं। यह रिश्ते समझने में भी काफी ज्यादा माहिर होते हैं। इनकी लाइफ में सब कुछ अच्छा होता है। इनको लाइफ पार्टनर भी बेहद अच्छी मिलती/मिलता है। यह लोगों को अपनी तरफ जल्द आकर्षित कर लेते हैं।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।
