इन तारीखों में जन्में लोगों में कूट-कूटकर भरा होता है प्यार, रोमांटिक होता है स्वभाव

Numerology

Numerology: हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार तथा भविष्य दूसरे से अलग होता है। यह सब कुछ उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्रों की स्थिति की वजह से होता है। जिस तरह के गृह व्यक्ति की कुंडली में विराजमान होते हैं और जो उसका स्वामी होता है उसकी स्थिति के आधार पर ही व्यक्ति का जीवन चलता है। ज्योतिष में राशि के मुताबिक व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जाता है।

राशि की तरह जन्मतिथि के जरिए भी व्यक्ति के बारे में बहुत सी बातों का पता लगाया जा सकता है। यह सब कुछ अंक शास्त्र के माध्यम से होता है, जिसमें 0 से 9 तक के मूलांकों पर सारा काम किया जाता है। अंक ज्योतिष भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत सी बातें बताता है। चलिए आज ऐसे जातकों के बारे में जानते हैं जिनके अंदर लव और रोमांस कूट-कूट कर भरा होता है।

मूलांक 9

जिन जातकों का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है जो इन जातकों को शक्तिशाली और साहसी बनाने का काम करता है। चलिए इनके बारे में अन्य बातें जानते हैं।

होते हैं आकर्षक

मूलांक 9 के जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये काफी सुंदर और सुडौल होते हैं जिसके चलते लोग इनकी और जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इनके चेहरे पर अलग ही आकर्षक दिखाई देता है। इनकी आंखें काफी तेज होती है जिनमें हमेशा चमक रहती है।

करियर

यह लोग नौसेना, वायु सेना, डॉक्टर, इंजीनियर, सर्जन, सर्कस , फायर ब्रिगेड जैसे करियर का चुनाव करते हैं और खूब नाम कमाते हैं। इन क्षेत्रों में यह खूब मेहनत करते हैं और मनचाही प्रगति हासिल करते हैं।

प्रेम जीवन

इन जातकों की लव लाइफ प्रेम और रोमांस से भरी होती है। यह अपने पार्टनर से बेतहाशा प्यार करते हैं और उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। उनके प्रेम और समर्पण को देखकर पार्टनर की ओर से भी इन्हें भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है और आगे चलकर या अपने लव रिलेशनशिप को शादी में तब्दील करते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews