पौष पूर्णिमा पर तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें, धन-दौलत में होगा जबरदस्त फायदा

पौष पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, खासकर यदि आप धन और समृद्धि की चाहत रखते हैं। इस दिन अगर आप कुछ खास चीजें तुलसी के पौधे में चढ़ाएं, तो इससे आपके जीवन में तेजी से धन-दौलत का वास होता है।
Magh Month 2025

Paush Purnima 2025: साल 2025 की पहली पौष पूर्णिमा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस दिन से ही प्रयागराज महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो रही है और आज पहला शाही स्नान भी होने जा रहा है. इस दिन भगवान शिव, हरी और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है.

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन एक ख़ास संयोग यह बन रहा है, इस दिन महाकुंभ मेले का आयोजन शुरू हो रहा है जो कि 12 साल बाद होने जा रहा है.  इस दिन माता तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है. अगर आप आज के दिन प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है आप घर पर ही पौष पूर्णिमा का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

पौष पूर्णिमा पर तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें (Paush Purnima 2025)

पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी माता की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ उन्हें कुछ चीज़ें अर्पित करनी चाहिए जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है. आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिये बताएंगे कि आप कौन कौन सी चीज़ों को अर्पित कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं.

पीला धागा

पौष पूर्णिमा के दिन पीले धागे में 108 गाँठें लगाकर तुलसी माता को अर्पित करने चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत होती है. पूजा करते समय इन धागे के साथ तुलसी माता से प्रार्थना करें, कि वे आपके जीवन में शांति-समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें.

लाल कलावा

पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे में लाल रंग का कलावा बाँधना बहूत शुभ माना जाता है. यह उपाय जीवन की हर मनोकामना को पूरी करने में मदद करता है. इस दिन तुलसी माता की पूजा के साथ लाल कलावे का टुकड़ा बाँधने से माता लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा बनी रहती है.

लाल चुनरी

पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-शान्ति आती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews