पारिजात के फूल नौकरी में दिलाएंगे सफलता, दूर होगी गरीबी, बस करें ये 3 उपाय

पूजन पाठ में फूलों के उपयोग का विशेष महत्व माना गया है। पारिजात का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। चलिए आज हम आपको इसके कुछ खास उपाय बताते हैं।
Parijat flowers

फूल प्रकृति की बहुत ही शानदार चीज है जब सिर्फ हमारे आसपास के माहौल के सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि अपनी खुशबू से दिल जीतने का काम भी करती है। कई फूल ऐसे भी हैं जिन्हें पवित्र माना गया है और पूजन पाठ में उनका इस्तेमाल होता है।

कुछ फूल ऐसे भी माने गए हैं जिनमें पौधे की अगर पूजा की जाए या फिर इनका पूजन में इस्तेमाल किया जाए तो समस्याएं दूर हो जाती है। पारिजात भी एक ऐसा ही पौधा है जिसे कुछ जगहों पर हरसिंगार के नाम से भी पहचाना जाता है। यह माता लक्ष्मी के पसंदीदा पुष्प में से एक है। अगर इससे जुड़े कुछ उपाय कर लिया जाए तो जीवन की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

पारिजात के फूल के उपाय (Parijat Flowers)

कर्ज मुक्ति के लिए

अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आपको इस पौधे की जड़ का छोटा सा टुकड़ा लेकर अपने घर की तिजोरी या फिर पैसे वाले स्थान पर रखना होगा। इससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और कर्ज भी खत्म हो जाएगा।

दरिद्रता कैसे होगी दूर

हर व्यक्ति धनवान की तरह जीवन जीना चाहता है। अगर कोशिशें के बावजूद भी दरिद्रता खत्म नहीं हो रही है तो पारिजात के पांच फूल लेकर उन्हें सूखा लें और एक कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी और जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

करियर के लिए

अगर आप नौकरी करते हैं और सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार के दिन इन फूलों का गुच्छा एक लाल रंग के कपड़े में लपेट लें। अब आपको इसे घर के मंदिर में माता लक्ष्मी की तस्वीर के पास रखना होगा। इस उपाय को करते ही आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की की प्राप्ति होने लगेगी। यह घर में बरकत भी लेकर आता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews