पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, ऐसी होती है लव लाइफ

numerology

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि पर काम करती है। जन्म तिथि के आधार पर मूलांक प्राप्त किए जाते हैं जिसका संबंध 9 ग्रहों से होता है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होता है। मूलांक के आधार पर यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और वह भविष्य में क्या करने वाला है। चलिए आज हम आपको अलग-अलग तारीख में जन्में लोगों की लव लाइफ से रूबरू करवाते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 7 कहलाता है। यह केतु ग्रह से जुड़ा हुआ नंबर है। इस तरह के लोग भगवान पर भरोसा तो रखते हैं लेकिन इन्हें अध्यात्म में बहुत ज्यादा विश्वास नहीं होता।

ऐसा होता है स्वभाव

मूलांक 7 के स्वभाव की बात करें तो आप परेशानियों का हल निकालना अच्छी तरह से जानते हैं। उनकी जिंदगी में जो भी होता है यह उसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं। इन्हें अकेले में काम करना अच्छा लगता है क्योंकि दूसरे इनका ध्यान भटकाने का काम करते हैं। यह अपने पार्टनर के प्रति डेडीकेटेड होते हैं और उस पर पूरा भरोसा करते हैं।

ऐसी होती है लव लाइफ

  • मूलांक 7 के लोगों की लव लाइफ की बात करें तो इनका कोई भी रिश्ता तब तक समझना मुश्किल होता है। जब तक सामने वाला इन्हें अच्छी तरह से जान नहीं लेता।
  • कई बार इनका स्वभाव लोगों को घमंडी लगता है, जिससे वह इनसे दूर चले जाते हैं। हालांकि, जब वास्तविकता सामने आती है तो लोग इनकी तरफ आकर्षित भी होते हैं।
  • रिश्ते में जुड़ने के बाद यह समर्पित और वफादार पार्टनर बनते हैं।
  • पार्टनर के साथ यह पूरी तरह से घुलना मिलना जानते हैं। जिनके साथ इनकी बौद्धिकता मेल खाती है उनसे इनकी अच्छी बनती है।
  • इन लोगों की दो, चार और सात भाग्य अंक के लोगों के साथ अच्छी बनती है। शादी के लिए अगर आप इन पार्टनर्स का चुनाव करते हैं, तो बेहतर होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews