इन तारीखों में जन्में लोगों का शुक्र ग्रह से है संबंध, करें ये उपाय, चमक उठेगी सोई किस्मत

Numerology

Numerology: सनातन धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व माना गया है। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का पता किया जा सकता है। अंक शास्त्र भी ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें तारीखों के आधार पर गणना की जाती है। व्यक्ति के करियर के बारे में पता करना हो या फिर उसके प्रेम संबंध और विवाह के बारे में सब कुछ जन्मतिथि के जरिए पता किया जा सकता है।

साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है जो मूलांक के हिसाब से काफी शुभ होने वाला है। इस साल सभी लोगों को कारोबार और करियर में काफी फायदा होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिनकी किस्मत बदलने वाली है। अगर वो कुछ उपाय अपना लेंगे तो उनकी सोई किस्मत जाग उठेगी।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनके लिए साल 2024 काफी अच्छा साबित होने वाला है। इन सभी तारीखों का जोड़ निकल जाएगा तो अंक 6 प्राप्त होता है यही कारण है किन तारीखों को जन्म में जातकों का मूलांक 6 होता है। इस अंक का संबंध शुक्र देव से माना जाता है जो सुख समृद्धि के कारक माने जाते हैं। अगर यह जातक कुछ विशेष उपाय करते हैं तो साल 2024 उनके पूरे जीवन को बदल सकता है।

करें ये उपाय

  • शुक्र देव दैत्यों के गुरु हैं लेकिन यह व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य लेकर आते हैं। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इन लोगों को परफ्यूम या सुगंधित इत्र लगाना चाहिए।
  • अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर की महिलाओं का मान सम्मान करें। बाहर भी अगर किसी स्त्री से आपकी मुलाकात होती है तो उससे सम्मान पूर्वक पेश आएं। आपके इस व्यवहार से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
  • हर शुक्रवार को किया गया वैभव लक्ष्मी व्रत काफी लाभदायक होता है। यह व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के दुख संताप दूर कर देता है। व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।
  • शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार और सोमवार को छोटी-छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटनी चाहिए। इसके अलावा आप दूध, दही, चीनी चावल और सफेद वस्त्रों का दान करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews