स्वार्थी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, मतलब के लिए बनाते हैं रिश्ते, प्रेम संबंधों में नहीं मिलती सफलता

Numerology: हर व्यक्ति के भविष्य का आंकलन ज्योतिष के मुताबिक किया जाता है। जिस तरह से व्यक्ति की राशि के मुताबिक उसके भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। इस तरह से जन्म तिथि के आधार पर भी सभी तरह की बातों का पता लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति अलग स्वभाव का होता है और जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव के बारे में भी आसानी से पता लगाया जा सकता है।

आज हम आपको महीने की अलग-अलग तारीखों में जन्में उन लोगों के बारे में बताते हैं, जो मतलबी किस्म के होते हैं और यह किसी से दोस्ती भी मतलब के लिए करते हैं। इनका हर रिश्ता अपने किसी न किसी स्वार्थ के कारण बनता है। चलिए इन लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 4 का स्वभाव

  • महीने की 4, 13 और 22 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 कहलाता है। इनके स्वभाव की बात करें तो इन्हें अपना मतलब निकालना अच्छी तरह से आता है।
  • यह व्यवहारिक किस्म के होते हैं, जिसके चलते इनकी दोस्ती भी बहुत से लोगों से बहुत ही जल्द हो जाती है।
  • दोस्ती तो यह हर किसी से बहुत जल्दी कर लेते हैं और लोग इनसे इंप्रेस भी हो जाते हैं लेकिन अधिक समय तक दोस्ती का टिक पाना बहुत मुश्किल होता है।
  • यह लोग हर जगह हर परिस्थिति में सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं यह दूसरे के बारे में कभी नहीं सोचते। इनके किसी मतलब के लिए दूसरे का नुकसान भी हो रहा हो तो इन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
  • यह जातक मनमौजी होते हैं और अपने इसी स्वभाव के कारण यह कई बार गलत संगत में भी पड़ जाते हैं।
  • रिश्ते के मामले में इनकी अपने भाई बहनों से ज्यादा नहीं बनती। लव रिलेशनशिप में यह मूलांक 4 के लोगों के साथ ही कंफर्टेबल होते हैं। प्रेम की और इनका झुकाव तो होता है लेकिन रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलता।
  • इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी कूट कूटकर भरी होती है। यह अपने करियर में राजनेता, वकील, डॉक्टर जैसे प्रोफेशन अपनाते हैं।
  • इन लोगों की सेहत की बात करें तो कई बार इन्हे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार इन्हें पता ना पड़ने वाली बीमारियां अचानक से ही झटका देती हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews