बुद्धि के तेज होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, स्थिर और शांत होता है इनका स्वभाव

numerology

Numerology: जिस तरह से राशि के मुताबिक हर व्यक्ति की कुंडली का आंकलन किया जाता है ठीक उसी तरह से जन्मतिथि के आधार पर भी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए ज्योतिष की शाखा अंक शास्त्र का सहारा लिया जाता है, जिसमें सब कुछ अंकों के आधार पर तय होता है। व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाने के लिए यहां 0 से 9 तक के मूलांकों को मुख्य माना गया है।

जब किसी व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़ा जाता है तो जो योग निकाल कर आता है, वही उसका मूलांक और भाग्यांक कहलाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 कहलाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इन अंकों को जोड़ेंगे तो इनका जोड़ आठ आएगा। ठीक इसी तरह से किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसका मूलांक पता किया जा सकता है। आज हम आपको मूलांक 4 के जातकों के विषय में कुछ जानकारी देते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 4 कहलाता है। इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस तरह के लोग बिंदास जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

ऐसे होते हैं मूलांक 4 के जातक

  • मूलांक 4 के जातक काफी बेफिक्र किस्म के होते हैं और बेफिक्र होकर जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
  • इन जातकों का स्वभाव काफी शांत और स्थिर किस्म का होता है।
  • ये लोग अपने घर और समाज के संबंध में पूरी जानकारी अपने पास रखते हैं। इन्हें पता होता है कि कब कहां पर क्या हो रहा है और स्थितियों से उन्हें कैसे निपटना है।
  • इन लोगों के रिलेशनशिप की बात करें तो इनकी सबसे ज्यादा मूलांक 4 के जातकों के साथ ही बनती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews